Breaking News :
>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूखाताल में करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 फ़रवरी 2021, शनिवार, नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूखाताल में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नैनीताल में घरैकी पछ्यान, चेलिक नाम से हर घर की पहचान बेटी ने नाम योजन का भी शुभारंभ किया। इसके तहत शहर के हर घर के बाहर बेटी के नाम की नेम प्लेट लगाई जाएगी। सूखाताल पुनर्जीवित योजना के अंतर्गत सूखाताल में प्राकृतिक झील बनाने के साथ ही पैदल पथ, ओपन थिएटर का निर्माण होना है। सूखाताल को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाना है।

नैनीताल के सूखाताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इससे पहले सूखाताल में बने भव्य मंच पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सीएम को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। आयुक्त अरविंद ह्यांकी ने सीएम का स्वागत करते हुए सूखाताल पुनर्जीवित करने की योजना का विशेष तौर पर उल्लेख किया।  करीब 26 करोड़ की इस योजना को मुख्यमंत्री के भगीरथ प्रयास का प्रतिफल करार दिया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट,  विधायक संजीव आर्य, विधायक राम सिंह कैड़ा, एमएलए दीवान सिंह बिष्ट, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, उपाध्यक्ष रेनु अधिकारी, मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह,  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कमिश्नर अरविंद ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला,  डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, केएमवीएन एमडी रोहित मीणा, जीएम अशोक जोशी,  प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय,  एएसपी देवेंद्र पींचा, एसडीएम प्रतीक जैन, कुंदन बिष्ट, हरगोविंद रावत, गोपाल रावत, मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, शांति मेहरा, अरविंद पडियार,  आदि  उपस्थित थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!