Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “चम्पावत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूँगा, मैं वादा करता हूँ”

“माँ पूर्णागिरि, माँ शारदा, श्री गोल्ज्यू महाराज के आशीर्वाद से आज चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। चम्पावत क्षेत्र की देवतुल्य जनता का स्नेह एवं समर्थन मुझे लगातार मिल रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी आप अपना बहुमूल्य समर्थन देकर मेरा हौसला अवश्य बढ़ायेंगे।” : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई 2022, सोमवार, चम्पावत। सोमवार, 9 मई 2022 को मुख्यमंत्री धामी बनबसा से चम्पावत तक कार से पहुँचे। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तहसील पहुँचने पर उन्होंने उपचुनाव को लेकर तहसील में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने तहसील स्थित नागनाथ मंदिर और बाद में गोल्ज्यू मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। बाद में वह मोटर स्टेशन में आयोजित जन सभा में पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “चम्पावत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूँगा। मैं वादा करता हूँ कि मैं आपके हर सुख दुख में साथ खड़ा रहुँगा। मैं पिथौरागढ़ में पैदा हुआ और खटीमा में पला बढ़ा। और चम्पावत में खेला कूदा। अब चम्पावत की कड़ी से दोनों को जोड़ूँगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरा चौथा दौरा हैं। चम्पावत के लोगों ने जो प्यार दिखाया है मैं उसके लिए निशब्द हूँ।”

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 4 जुलाई 2021 को मुख्य सेवक के रूप में काम शुरू किया। विधान सभा चुनाव में पार्टी ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की लेकिन मैं अपनी व्यक्तिगत लड़ाई हार गया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए दोबारा मुख्य सेवक का दायित्व सौंप दिया लेकिन जनता मुझे चुनकर फिर से भेजे इसको लेकर नई सीट का चयन करना था। इसको लेकर काफी दुविधा में था। कई विधायकों ने सीट खाली करने को कहा लेकिन मेरा मन तो चम्पावत से लगा था। सीट तय करने में काफी असमंजस में रहा। फिर विधायक गहतोड़ी ने कहा कि आप पूर्णागिरि दर्शन को आओ। माँ पूर्णागिरि व शारदा मैयया ने मुझे बुलाया और फिर गहतोड़ी जी ने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर सीट छोड़ दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चम्पावत की खूबसूरती को बयां किया है। उन्होंने आप लोगों के लिए संदेश दिया है कि वह जल्द ही मंच स्थित गुरु गोरखनाथ के दर्शनों को आयेंगे। भाषण के समापन से पूर्व उन्होंने लोगों ने पहाड़ी भाषा में लोगों से संवाद कर उनसे वादा भी किया।

इससे पूर्व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने एक-एक कर निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी का आभार जताते हुए लोगों से उप चुनाव में भाजपा व मुख्यमंत्री धामी को पूर्ण समर्थन देने की मांग की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!