Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अक्टूबर 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हालातों का जायजा लिया।

सर्वेक्षण के दौरान सीएम धामी के साथ आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ० धनसिंह रावत और डीजीपी अशोक कुमार भी थे। इसके बाद रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से जिले की स्थिति और चारधाम यात्रा की जानकारी ली। वहीं, केदारनाथ में ठंड से एक साधु की मौत हुई।

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही कुमाऊं मंडल में देखने को मिल रही है। यहां कई लोगों की मौत हो चुकी है। बीते दिनों चारधाम यात्रा को भी अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया।

हालांकि, गढ़वाल मंडल में मौसम के राहत पहुंचाने पर गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है, जबकि केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा फिलहाल स्थगित हैं। इन सबके बीच सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुक्की टाप के पास अभी तक मार्ग नहीं खुल सका है, जिसके कारण गंगोत्री और हर्षिल से लौटने वाले 200 से अधिक यात्री नहीं लौट पाए हैं। इसके साथ ही गंगोत्री धाम जाने वाले यात्री भी राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। राजमार्ग के देर शाम तक खुलने की उम्मीद है। यमुनोत्री राजमार्ग सुचारू है और यमुनोत्री की यात्रा भी सुचारू चल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!