Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री का नैनीताल जनपद भ्रमण का एक दिवसीय तयशुदा कार्यक्रम – जिलाधिकारी ली एक महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। २९ नवंबर २०१९, शुक्रवार, नैनीताल (सूचना)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का एक दिवसीय तयशुदा कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम को निर्विघ्न एवं कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक ली तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों एवं कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबन्द हो तथा पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहे। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को कार्यक्रम क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने, उन्होंने अग्निशमन अधिकारियों को अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था रखने, सीएमओ को सम्पूर्ण भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जीवन रक्षक दवाओं सहित एम्बुलैंस व चिकित्सक दल की व्यवस्था करने, खाद्य एवं पेय पदार्थों की जाॅच हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ ही तैनात रहने, अधीक्षण अभियंता लोनिवि रंजीत रावत को प्रोटोकाॅल के अनुरूप मंच निर्माण करने एवं आगंतुकों व दर्शकों, अधिकारियों के बैठने की व्यवस्थित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार श्री बंसल ने अन्य नोडल अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्यों की गहनता से समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 01 दिसम्बर (रविवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे है। मुख्यमंत्री नैनीताल जनपद भ्रमण दौरान वे भीमताल कार्निवाल के शुभारम्भ के साथ ही कलेक्टेªट नैनीताल व रामनगर में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेगें।
मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 दिसम्बर (रविवार) को प्रातः 09 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से हैलीकप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10 बजे विकास भवन हैलीपेड पहुंचगे। जहां से वे 10.05 कार द्वारा प्रस्थान कर 10.15 बजे कार्यक्रम स्थल भीमताल कार्निवाल का शुभारम्भ करेगे। मुख्यमंत्री 11 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 11.10 बजे विकास भवन हैलीपेड भीमताल से हैलीकप्टर द्वारा प्रस्थान 11.25 बजे आर्मी हैलीपेड कैलाखान (नैनीताल) पहुंचगे। जहां से वे कार द्वारा प्रस्थान कर 11.40 बजे कलेक्टेªट परिसर नैनीताल पंहुचगे,जहां पर वे नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेगे। 1.45 बजे का समय आरक्षित रखा गया है। 1.45 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से कार द्वारा प्रस्थान कर 1.55 बजे मल्लीताल फ्लैट्स में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष शपथ समारोह पर प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री 2.10 बजे मल्लीताल फ्लैट्स से हैलीपेड कैलाखान को प्रस्थान करेगे। जहां वे हैलीकप्टर से प्रस्थान कर 2.50 बजे हैलीपेड पीएमजी डिग्री कालेज रामनगर पंहुचगे। जहां से कार द्वारा प्रस्थान कर 2.55 बजे कार्यक्रम स्थल कोसी पुल रामनगर पंहुचगे। जहां पर वे कोसी पुल का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री 3.45 बजे कार्यक्रम स्थल कोसी पुल रामनगर से कार द्वारा प्रस्थान कर 3.55 बजे हैलीपेड पीएमजी डिग्री कालेज रामनगर पहुचगे जहां वे हैलीकप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
बैठक में प्रबन्ध निदेशक केएमवीएन रोहित कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, एसएस जंगपांगी, सचिव जिला विकास प्राधिकारण पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, गौरव चटवाल, विजयनाथ शुक्ल, विवेक राॅय, जीएम केएमवीएन अशोक जोशी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अधिशासी अभियंता विद्युत एसएस उस्मान, जल संस्थान संतोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!