Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

दिल्ली हिंसा पर बोले उत्तराखंड के सीएम, देश को बदनाम करने की साजिश

दिल्ली में हो रही हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि दिल्ली में जो कुछ भी हो रहा है वो एक षड़यंत्र के तहत हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे से ठीक पहले इस तरह की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम का कहना है कि ये देश को बदनाम करने की साजिश है।

पिछले कुछ दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली जल रही है। नार्थ ईस्ट दिल्ली में नागरिकता कानून के समर्थक और विरोधियों के बीच हुई झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, तो कई घायल हुए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत इस हिंसा को अंजाम दिया गया है, जो लोग भी इसके पीछे हैं उनसभी को पकड़कर उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्हें उनके कर्मों का अंजाम भुगतना होगा।

जल्द कार्रवाई की मांग 

वहीं, दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएम के जरिए गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन प्रेषित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि दिल्ली हिंसा में अभी तक एक पुलिसकर्मी सहित कई लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर और चांदबाग आदि क्षेत्र में सीएए के विरोध के नाम पर हिंसा और आगजनी में दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। साथ ही संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है। ऐसे में दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!