Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने चारधाम परियोजना के अन्तर्गत हो रहे कार्यों का हवाई निरीक्षण कर लिया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका। बृहस्पतिवार, 20 फ़रवरी, 2020, देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह ने गुरूवार को चारधाम परियोजना के अन्तर्गत चिन्यालीसौड़, धरासू, जानकीचट्टी, बड़कोट एवं गंगोत्री में भैरवघाटी में हो रहे कार्यों का हवाई निरीक्षण कर जायजा लिया।
हवाई सर्वेक्षण के उपरान्त मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री ने मातली में आई.टी.बी.पी. बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ आगामी चारधाम यात्रा सम्बन्धी कार्यों के बारे में वार्ता की। चारधाम परियोजना के तहत जनपद में हो रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुये जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान ने कहा कि परियोजना के तहत निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री रावत व केन्द्रीय मंत्री द्वारा चारधाम परियोजना के अन्तर्गत सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग का फोटोग्राफ सहित सभी कार्य योजना का अवलोकन किया गया। बी.आर.ओ., राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एन.एच.आई.डी.सी.एल. के अधिकारियों से चार धाम परियोजना के तहत हो रहे कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से वार्ता की।
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री वी.के. सिंह ने चारधाम परियोजना के तहत किए जा रहे सभी कार्य वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले से पहले पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे चारधाम यात्रियों और सहुलियत मिल सकेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सिलक्यारा टनल में जल निकासी के कार्यों में तेजी लाई जाए, इसके लिए उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने अस्थिर पहाड़ी ढलानों के उचित उपचार के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को पहले की अपेक्षा ओर अधिक सुगम बनाने हेतु कार्य तेजी से किए जाएं।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि चारधाम परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्यों को जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा ताकि उत्तराखण्ड में आने वाले देशी व विदेशी पर्यटक सुगमता से यात्रा कर सकें। एन.जी.टी. की हाई पावर कमेटी ने अपनी अन्तिम रिपोर्ट सौंपी दी है। जल्द ही उस पर कार्यवाही होगी, ताकि ऑल वेदर रोड निर्माण में रूके हुए कार्य प्रारम्भ हो सकें।
इस अवसर पर गंगोत्री विधायक श्री गोपाल सिंह रावत एवं जनपद स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 12 वाहिनी आईटीबीपी कमान्डेट पवन कुमार एवं मेजर अवनीश शर्मा भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!