Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

शीघ्र शुरू होंगे मुख्यमंत्री धामी के चार महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट

सितारगंज, किच्छा, रूद्रपुर तथा काशीपुर में शीघ्र शुरू होंगी पेयजल निर्माण योजनायें

कुल 1546.91 करोड़ की लागत से तैयार होंगी चारों योजनायें 

प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर होगी पानी की आपूर्ति   

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 28 अक्टूबर 2023, रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी चार पेयजल योजनाओं सिंतारगंज, किच्छा, रूद्रपुर तथा काशीपुर के लिए तैयार डीपीआर की जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शनिवार को देर रात्रि तक जिला कार्यालय सभागार में विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजनाएं मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाएं निर्माण से जनपद के चारों शहरों में प्रतिदिन 24 घण्टे पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि डीपीआर में  प्रत्येक घर शामिल हो। उन्होंने नगर निगम, जल संस्थान तथा सम्बन्धित निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे योजना का भलि भॉति परीक्षण कर लें और डीपीआर का प्रस्तुतिकरण सभासदों एवं पार्षदों के सम्मुख कराया जाये ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न रहे।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारियों व नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि योजना के क्रियान्वयन हेतु जहॉ भूमि की आवश्यकता हो उसे तत्काल चिन्हित किया जाये और यदि सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है तो भूमि खरीद हेतु प्रस्ताव शासन में प्राथमिकता से भेजा जाये। बैठक में डिजालन इन्जीनियर आदिति पुण्डिर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं के तहत शहर के प्रत्येक घर को पाईप लाइन द्वारा प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि योजनाओं को आगामी तीस वर्षों अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद सितारगंज के लिए 119.88 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है और शहर को 4 जोन में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि सितारगंज पेयजल योजना में 6 ट्यूबवेल, 4.10 किसी राइजिंग मेन, 4 ओवर हैड टैंक तथा 8529 गृह कनैक्शन प्रपोज्ड हैं।  उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद किच्छा के लिए 489.73 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है और शहर को 7 जोन में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि किच्छा पेयजल योजना में 14 ट्यूबवेल, 12.50 किसी राइजिंग मेन, 5 ओवर हैड टैंक तथा 17900 गृह कनैक्शन प्रपोज्ड हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निगम रूद्रपुर के लिए 590.50 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है और शहर को 10 जोन में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि रूद्रपुर पेयजल योजना में 27 ट्यूबवेल, 20.50 किसी राइजिंग मेन, 8 ओवर हैड टैंक तथा 33500 गृह कनैक्शन प्रपोज्ड हैं।  उन्होंने बताया कि नगर निगम काशीपुर के लिए 346.80 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है और शहर को 7 जोन में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि काशीपुर पेयजल योजना में 15 ट्यूबवेल, 8.95 किसी राइजिंग मेन, 7 ओवर हैड टैंक तथा 15700 गृह कनैक्शन प्रपोज्ड हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, ओसी कलैक्ट्रेट अमृता शर्मा, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम पीएन चौधरी, पीआईयू प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह, ज्योति पालनी, डिजाइन इंजीनियर आदिति पुण्डिर, टाटा कन्सल्टिंग से नासिर शादाब खां, अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह, प्रियंका सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!