Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मुख्‍यमंत्री धामी करेंगे विशेषज्ञों के साथ बैठक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को कर सकते हैं जोशीमठ का दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 जनवरी, 2023, सोमवार, देहरादून। जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव मामले में उत्तराखण्ड सरकार एक्‍शन मोड में है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ० सिन्हा ने बताया कि दीर्घकालिक उपायों के तहत जोशीमठ की जियो टेक्निकल, जियो फिजिकल, हाइड्रोलाजिकल जैसे अध्ययन होंगे। इसके आधार पर उपचारात्मक कदम उठाए जायेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सोमवार को विभिन्न संस्थाओं के विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को कर सकते हैं जोशीमठ का दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोशीमठ का दौरा करने आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को वह जोशीमठ पहुँच कर भूधंसाव की स्थिति का जायजा लेंगे। जोशीमठ में हो रहा भू-धंसाव अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री से जानकारी ले चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय इस विषय पर उच्च स्तरीय बैठक कर चुका है।

देश भर के नामी संस्थानों के विशेषज्ञ भी जोशीमठ की स्थिति की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री भी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जोशीमठ का दौरा करने आ सकते हैं। जोशीमठ में सेना के साथ ही आइटीबीपी की कंपनियां भी तैनात हैं। शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत, सांसद तीरथ सिंह रावत व भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रक्षा मंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सोमवार को जोशीमठ पहुँचेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!