Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

दिल्ली पहुंचे सीएम धामी ने आप को बनाया निशाना, कहा- स्कूल कॉलेज के नाम पर खोले शराब के अड्डे

नई दिल्ली \देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के आया नगर, छतरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी को जिताने आए हैं। दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र ने हमेशा जनसंघ और भाजपा को आगे बढ़ाया है। अब तक 10 बार हमें इस क्षेत्र ने सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने जनता से आगामी 25 मई को भाजपा को वोट देकर दक्षिण दिल्ली से कमल खिलाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार का चुनाव राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद का चुनाव है। एक ओर प्रधानमंत्री पूरे देश को अपना परिवार मानकर सेवा कर रहे हैं तो दूसरी ओर विपक्ष अपने परिवार को प्रथम मानकर चुनाव के मैदान में हैं। विपक्ष निजी हितों के लिए राष्ट्रीय हित को पीछे छोड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करते करते विपक्षी दलों के नेता देश का विरोध करने लगते हैं। विदेश में जाकर भारत की बुराई और पाकिस्तान की तारीफ करते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते दस वर्षों में देश में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। आज भारत बुलंदियों को छूते हुए नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक नए मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर हमारा देश उभरा है। पिछले 10 वर्षों में 55000 किलोमीटर नेशनल हाईवे, 7 नए आईआईटी, 15 नए एम्स, 7 आईआईएम, 390 विश्व विद्यालय एवं 700 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। विश्व स्तरीय परियोजनाएं भारत की पहचान बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में हुए विकास कार्य महज ट्रेलर हैं, आने वाले वर्षों में और अधिक काम होने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार ने दिल्ली को आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं से वंचित रखा है। बीते 10 वर्षो में हुए अनेक निर्णयों से प्रधानमंत्री ने यह सिद्ध कर दिया है भाजपा जो कहती है वो करती है। दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा ईस्टर्न और वेस्टर्न परफेरियल रोड, प्रगति मैदान टनल, इको पार्क, कर्तव्य पथ, नया संसद भवन, भारत मंडपम, द्वारका इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली में 60 हज़ार करोड़ से हाईवे और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, तीसरी रिंग रोड परियोजना और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का निर्माण कार्य भी चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के हृदय में उत्तराखंड बसता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हो रहा है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जाएगी। यह देश की आधी आबादी का पूरा कानून है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्रवाई दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून पर भी निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। भ्रष्टाचार पर झाड़ू लगाने की बात करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने आम जनता की गाढ़ी कमाई पर झाड़ू लगा दिया है। आप पार्टी दिल्ली में स्कूल कॉलेज खोलने के नाम पर सत्ता में आई पर इन्होंने पूरी दिल्ली को शराब का अड्डा बना दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री बेल पर जेल से बाहर आए हैं। मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर प्रहार करती है तो विपक्ष ने भ्रष्टाचार करने के लिए ठगबंधन बनाया है। उन्होंने कहा हरियाणा में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। इससे इनका ठगबंधन साफ नजर आता है। उन्होंने कहा विपक्ष दल जनता में भ्रम फैला कर दिल्ली की शांति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। यह ठगबंधन मोदी विरोध में इतने आगे निकल गया है कि टुकड़े टुकड़े गैंग का साथ देने लगे हैं। इन लोगों के घोषणापत्र में जिन्ना की सोच की छाप दिखती है। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी, रमनेश, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!