Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक अवश्य पहुँचे, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए”

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अक्टूबर 2021, बुधवार, खटीमा। आमजन को मूलभूत समस्याओं के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। समयबद्ध तरीके से उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इसमें कोताही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र की जनता को दिक्कत हुई तो दिक्कत देनेे वाला यहां नहीं रहेगा।

यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम को सीमांत के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कही। सीएम धामी ने मंगलवार देर शाम तहसील सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि आपदा प्रभावितों को चेक प्रदान किया जा रहे है। इसके अलावा उन्हें खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक प्रभावित तक मदद पहुंचाई जा रही है। वन विभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि सुरई रेंज में क्रोकोडाइल पार्क का कार्य चल रहा है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की 24 घंटे आपूर्ति की जा रही है। फाल्ट आने पर ही संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बाधित होती है।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने तहसील के सामने पार्क को जल्द तैयार करने एवं रोडवेज स्टेशन के भी जल्द निर्माण शुरू कराने को कहा। जलसंस्थान के अधिकारियों ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य युद्घ स्तर पर किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा दैवीय आपदा से हुए नुकसान का आंकलन तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। इस पर सीएम धामी ने सभी विभागों को समयबद्घ तरीके से कार्यों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक अवश्य पहुंचे इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मेरे सीएम रहते खटीमा की जनता को किसी के द्वारा दिक्कत हुई तो दिक्कत देनेे वाला यहां नहीं रहेगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह क्षेत्र उनकी कर्मभूमि है। जहां उन्हें अपने पन का एहसास होता है। वह आज मुख्य सेवक की भूमिका में हैं। यह सब क्षेत्रवासियों के सहयोग से संभव हो पाया है। क्षेत्र की जनता ने उन्हें दो बार अपना आर्शीवाद दिया है। उन्हीं की बदौलत वह सीएम हैं। क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने जो विकास कार्य शुरु कराए थे। उनकी स्वयं प्रगति देखने की इ’छा थी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!