Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“उत्तराखंड आंदोलन में मातृशक्ति ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई, विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया” : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही मातृशक्ति को आगे बढ़ाने की पक्षधर रही है। पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी भाजपा सरकार के समय में हुई। उन्होंने कहा कि अब पार्टी ने उत्तराखंड से रिक्त हो रही राज्यसभा की सीट के चुनाव में डा कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाकर मातृशक्ति का सम्मान किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में मातृशक्ति ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। इस साल विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। परिणामस्वरूप प्रदेश में लगातार दूसरी बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। यह मिथक तोडऩे में मातृशक्ति का योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा की सोच रही है कि महिलाओं को आगे बढ़ाया जाए। इसी कड़ी में डा कल्पना सैनी को राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। यह पहली बार है, जब पार्टी यहां की मातृशक्ति को राज्यसभा में भी प्रतिनिधित्व देने जा रही है। उन्होंने डा सैनी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्यसभा में पहुंचने पर वह राज्य और केंद्र के मध्य समन्वय का कार्य करेंगी।

चम्पावत उपचुनाव में वहां के लोग विकास के लिए आगे आ रहे हैं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न पर कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि प्रचंड बहुमत से एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि चम्पावत उपचुनाव में वहां के लोग विकास के लिए आगे आ रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!