Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेश

नीति आयोग गर्वनिंग बॉडी की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुँचे मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 27 मई 2023, देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नीति आयोग गर्वनिंग बॉडी की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुँच गए हैं। उन्होंने बैठक में राज्य में सालभर में आने वाली करीब सात करोड़ अस्थाई आबादी के लिए सुविधाएं जुटाने का मुद्दा उठाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां प्रतिकूल होने के नाते नीति आयोग से राज्य के लिए अलग से व्यवस्था करने की मांग करेंगे।

सरकार के विकास का रोडमैप साझा करेंगे मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि नीति आयोग की बैठक में सरकार के विकास का रोडमैप साझा करेंगे। साथ ही उनका यह बात रखने का प्रयास होगा कि उत्तराखंड में पर्यटन, तीर्थांटन, कांवड यात्रा व अन्य प्रयोजन से साल भर करोड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

राज्य सरकार को अपनी एक करोड़ से कुछ अधिक की आबादी के साथ साल भर करीब सात करोड़ अस्थाई आबादी के लिए सुविधाएं और संसाधन जुटाने पड़ते हैं। इस व्यवस्था के लिए वे केंद्र से सहयोग की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की अपनी भौगोलिक कठिनाइयां हैं। यहां विकास कार्यों की लागत अधिक आती है। वह नीति आयोग से इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की मांग उठाएंगे।

मुख्यमंत्री बैठक के एजेंडे पर भी रखेंगे 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का पक्ष

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री बैठक के एजेंडे के अनुरूप राज्य में एमएसएमई, अवस्थापना विकास एवं निवेश, जन सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को कम करने, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण, कौशल विकास और विकास और सामाजिक अवस्थापना के क्षेत्र में गति शक्ति की प्रगति के बारे में जानकारी देंगे। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए चिंतन बैठक के एजेंडे पर विकास के तय रोडमैप को भी नीति आयोग के समक्ष साझा कर सकते हैं। राज्य में निवेश के लिए अवस्थापना विकास एवं निवेश बोर्ड और नीति आयोग की तर्ज पर थिंक टैंक के रूप में स्टेट इंस्टीटयूट फॉर इंपावरिंग एंड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखंड (सेतु) के बनाने की भी जानकारी देंगे।

समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट विशेष समिति 30 जून से पहले सौंप देगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट विशेष समिति उन्हें 30 जून से पहले सौंप देगी। ये ड्राफ्ट देश के दूसरे राज्यों के लिए मॉडल का काम करेगा।

आने वाले समय में जनता विपक्ष को जवाब देगी : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष के नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार के निर्णय पर तंज किया। उन्होंने कहा कि हर अच्छी चीज पर विपक्ष रोना, गाना, बजाना करता है। दुनिया प्रधानमंत्री के लिए पलक पांवड़े बिछा कर खड़ी है। विपक्ष को ये दिखाई नहीं देता। आने वाले समय में जनता विपक्ष को जवाब देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!