Breaking News :
>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 

ओबीसी, एससी, एसटी समाज के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले – सीएम धामी

कांग्रेस ने हमेशा हर वर्ग को आपस में बांटकर उनका इस्तेमाल वोट बैंक की तरह किया – मुख्यमंत्री 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर में मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से करतार सिंह भडाना ने जनता की सेवा का संकल्प लिया है। मंगलौर विधानसभा में आज तक दो ही ऐसे लोगों का शासन चला है जो सेवा, सुशासन, विकास, जनता से हमेशा दूर रहे हैं। आपका वोट लेकर पूर्व के प्रत्याशी कभी जनता के बीच में नहीं आए। करतार सिंह भडाना का संकल्प मंगलौर विधानसभा में सुशासन और विकास को लाना है। भडाना जी लंबे समय से क्षेत्र की जनता के दुख सुख में हमेशा खड़े रहे है। उन्होंने कहा 2022 विधानसभा में राज्य की जनता ने भाजपा की पुनः सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का काम किया था। इस बार मंगलौर की जनता फिर से विधानसभा में कमल का फूल खिलाकर मिथक तोड़ने का काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लिब्बरहेड़ी गांव में पुल का निर्माण कार्य, मंगलौर बायपास, मंगलौर में पानी की समस्या, मंगलौर में युवाओं के लिए खेल मैदान, लाइब्रेरी, ओपन जिम एवं पुराने मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्य बनाने पर सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का इंजन तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किए। कांग्रेस पार्टी ने देश को झूठ भ्रष्टाचार और गरीबी देने का काम किया है। कांग्रेस झूठ की राजनीति करके आगे बढ़ने की कोशिश करती है। आज विपक्ष ईवीएम पर चुप्पी साधे हुए है। देश की जनता ने कांग्रेस को जवाब देकर मोदी जी तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बना दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने सदन में हिन्दुओं को हिंसक बताया। कांग्रेस ने हमेशा हर वर्ग को आपस में बांटकर उनका इस्तेमाल वोट बैंक की तरह किया है। ओबीसी एससी एसटी का आत्मनिर्भर बनना हमारे देश की तरक्की के लिए अति आवश्यक है। मोदी जी ने 2014 के बाद हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। ओबीसी एससी एसटी समाज के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उनके विकास के लिए अनेकों योजनाओं का निर्माण किया है। भाजपा की मोदी सरकार ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़े हुए महत्वपूर्ण स्थानों पर तीर्थ का निर्माण कराकर उनकी यादों को सजोने का कार्य किया है। केंद्र सरकार द्वारा एससी, एसटी वर्ग के कल्याण हेतु आम बजट में बढ़ोतरी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर योजना में गरीबों को प्रथमिकता दी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड कि भाजपा सरकार एससी, एसटी, ओबीसी समाज के विकास हेतु दिन रात काम करेगी। इस बार जनता निश्चित ही कमल का फूल खिलाकर सभी विपक्षियों को सबक सिखाने वाली है। उन्होंने कहा 10 जुलाई को जनता ने कमल खिलाने का संकल्प लेना है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सह प्रभारी भाजपा (उत्तराखंड) रेखा वर्मा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा,एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!