Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने अधिकारियों को दो टूक संदेश दिया, ‘काम में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अक्टूबर 2021, रविवार, हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी जहां पांच दिन आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण पर हैं, वहीं राहत व बचाव की हर स्तर पर समीक्षा में जुटे हैं। शनिवार को सर्किट हाउस में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में उनके तेवर तल्ख थे। अधिकारियों को दो टूक संदेश दिया कि काम में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने नया काम नहीं बता सकने और काम के लिए बजट न होने की बात करने वाले सिचाई विभाग व नलकूप के अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

सर्किट हाउस में करीब एक घंटे चली अधिकारियों की बैठक में तमाम विभागों के अधिकारियों से सीधे बात की। आपदा की स्थिति, बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। जहां अभी तक राहत नहीं मिल सकी है, वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था पर भी चर्चा की। नलकूप विभाग के अभियंता से जब पूछा गया कि दो साल आपने क्या नया काम किया? वह एक भी नया काम नहीं बता सके। वहीं सिचाई विभाग के अभियंता से काम करने के बारे में कहा तो वह बजट नहीं होने की बात करने लगे। इस पर सीएम नाराज हो गए।

उन्होंने कमिश्नर कुमाऊं सुशील कुमार व डीएम धीराज गब्र्याल को इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि सरकार की छवि खराब करने वाले अधिकारियों की जरूरत नहीं है। जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्धता व गुणवत्ता से किए जाने की जरूरत है। धन की कोई कमी नहीं है। राहत राशि का वितरण तत्काल किया जाए। राहत सामग्री के लिए हेली सेवा का उपयोग किया जाए। काश्तकारों के फसलों की हानि का आकलन मानवीय दृष्टिकोण से करने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि यह भावुक करने वाला पल है। किसी ने अपना बेटा तो किसी ने मां या बहन खोई है। इन लोगों की दिनचर्या ही बदल गई। इसलिए अधिकारी संवदेनशील होकर शीघ्रता से राहत पहुंचना सुनिश्चित करें।

डीएम ने सीएम को अवगत कराया कि जिले में अब तक 99 लाख की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। इसमें 17 मृतकों के परिवार शामिल हैं।

सीएम ने दिए निर्देश :

  • दुर्घटना संभावित पेड़ों का कटान किया जाए।
  • चोपड़ा गांव में अटके बोल्डरों को हटाया जाए
  • चुकुम में बेघर परिवारों को टेंट व भोजन पहुंचाएं
  • नहरों, गूलों को दुरुस्त किया जाए
  • पेयजल के लिए उपलब्ध पानी में एलम व ब्लीचिंग पाउडर डालें।

सीएम ने गड्ढे भरने के दिए निर्देश

सीएम ने सिडकुल के पास चोरगलिया-सितारगंज मार्ग को सात नवंबर से पहले गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर को सिडकुल से धनराशि को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। जैसे ही वह हिचकोले खाते हुए वहां पहुंचे तो उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताई। गौला पुल से सर्किट हाउस तक सड़क को तत्काल गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।

बजट की नहीं है कमी : पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट

केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अधिकारी समय बर्बाद न करें। बजट की कमी नहीं है। आपदा राहत कार्य पूरी निष्ठा से करें।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री मंत्री बंशीधर भगत, आपदा मंत्री डा. धन सिंह रावत, जिला प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नवीन दुम्का, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर डा0 जोगेन्द्र रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री ज्योति साह, मजहर नईम नवाब, अजय राजौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द दरम्वाल, सीएम के पीआरओ दिनेश आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, अनिल डब्बू, शंकर कोरंगा के अलावा कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, डीएम धीराज गब्र्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी आदि शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!