Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डचम्पावत

सीएम धामी ने सीमान्त गांव में चौपाल लगाकर सुनी जनता की बात

होमस्टे में सब्सिडी 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से किया सीधा जन संवाद

चंपावत। “गांव चलो अभियान” के तहत सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा दौरे पर पहुंचे सीएम धामी जनसंवाद के साथ नौनिहालों से भी रूबरू हुए। रात्रि चौपाल के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को सुना। सरकारी योजनाओं पर की चर्चा उन्होंने कहा सरकार कि योजनाएं एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे काम को आमजन के बीच बैठकर ही समझा जा सकता है। इस दौरान सीएम धामी ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान व सभी पात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ हर गांव, हर परिवार तक पहुंच जाने पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से घर- घर तक आज रसोई गैस पंहुच गई है। अब घर- घर शुद्ध पानी पंहुच गया है। यहां ग्रामीण महिलाओं ने भी कहा कि हमें पहले फोला (गगरी) लेकर सुबह 3 बजे पानी लेने जाना पड़ता था पर अब घर पर ही पानी आ गया है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लाया गया है जिसमे लोगों को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं से कराया रूबरू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप को सुदृण कर और अधिक सशक्त बनाए जाने के लिए लखपति बनाने पर कार्य किया जा रहा है। जनपद चंपावत को आदर्श जनपद बनाए जाने के लिए कई विकास कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यह जनपद राज्य के साथ- साथ पूरे देश में एक आदर्श जिले की मिसाल बने।

होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए की गई पहल

धामी ने गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को स्वरोजगार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के अंतर्गत होमस्टे को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। होमस्टे में सब्सिडी 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। राज्य सरकार होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जैसे कई राष्ट्रीय कार्यो के लिए की पीएम की सराहना धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने धारा 370 को खत्म कर कश्मीर को देश में पूरी तरह मिलाने का कार्य किया। मुस्लिम महिलाओं के कल्याणनार्थ तीन तलाक को खत्म कराया। राममंदिर का निर्माण कर रामराज्य को स्थापित करने का कार्य कराया। भगवान श्री राम को टेंट से उनके असली घर में विराजमान कराया। भगवान राम को लाने का कार्य मोदी ने किया। हमने संकल्प लिया कि उत्तराखंड में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून लाएंगे,जिसे हमने लाकर समान नागरिक संहिता कानून लाकर प्रदेश में यह ऐतिहासिक कार्य किया। उत्तराखंड देश का प्रथम व उत्कृष्ट राज्य बने। आज उत्तराखंड को आदर्श बनाने हेतु चंपावत जिले से शुरुआत हुई है। इस जिले को आदर्श जिला बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा राज्य से भ्रष्टाचार खत्म हो इसके लिए 1064 सेवा शुरू की गई है, यह सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण कर रही है। उन्होंने कहा सरकार एवं जनता आपसी समन्वय से हर संभव कार्य करेगी। लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने समान नागरिक संहिता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इसे विधेयक को पास कराकर इतिहास रचने के साथ हाई देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीएम ने आरबीआई में अधिकारी पद पर नियुक्त सीमांत क्षेत्र के ठाटा गांव की पल्लवी पंत के दादा आनंद देव को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीएम ने ठाटा गांव के मां भगवती मंदिर में पूजा कर जनपद व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। सीएम धामी ने मां भगवती मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के साथ खड़ी होली गायन व देव स्तुति भी की। ग्राम प्रधान ग्राम ठाटा मोहित पाठक ने कहा कि आज क्षेत्र में पेयजल व सड़क जैसी महत्त्वपूर्ण समस्या दूर हुई है। इसके अलावा महिलाओं के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं संचालित हैं। इस दौरान पुलिस ने मुख्यमंत्री धामी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में लोकसभा सांसद अजय टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी,अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय,विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महारा, पूर्व विधायक लोहाघाट पूरन फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल नेहा ढेक, सुमनलता, सदस्य जिला पंचायत प्रीति पाठक,जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान ठाटा मोहित पाठक, जनपद के अधिकारी, क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग एवं अन्य मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!