Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी चंपावत के लिए हुए रवाना, आज उपचुनाव के लिए करेंगे अपना नामांकन दाखिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई 2022, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इसके पहले उन्होंने पत्नी गीता धामी के साथ चकरपुर बनखंडी महादेव शिव मंदिर खटीमा में सोमवार सुबह पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री धामी चंपावत के लिए रवाना हो गए। जहां वह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ विधायक बंशीधर भगत, हल्द्वानी के मेयर जोगिंदर रौतेला, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक डॉo प्रेम सिंह राणा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा से चम्पावत तक वाहनों के काफिले के साथ पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि सीएम दोपहर डेढ़ से 2:00 बजे की बीच किसी भी वक्त नामांकन कर सकते हैं। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री काफिले के साथ तहसील परिसर से मोटर स्टेशन पहुँचेंगे और वहां विशाल सभा को संबोधित करेंगे। नामांकन में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अलावा आधा दर्जन से अधिक मंत्री और कुमाऊं के अधिकांश भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे

कल, रविवार, 8 मई 2022 को प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मंत्री रेखा आर्या और मंत्री सौरभ बहुगुणा चम्पावत पहुँच चुके थे। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने बताया कि मंत्री चंदन राम दास, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, डॉo धन सिंह रावत, प्रेम चंद्र अग्रवाल, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा सहित कई अन्य मंत्री नामांकन में शामिल होंगे। बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार की सुबह बनबसा से चम्पावत तक वाहन के जरिए पहुँचेंगे। 55 विधान सभा होने के कारण पूरे रास्ते में 55 जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नामांकन की सभी तैयारियों को एक दिन पूर्व ही अंतिम रूप दिया जा चूका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!