Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने सी.आर.आई.एफ. के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की 391 करोड़ रूपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सी.आर.आई.एफ. (केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि) के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 391 करोड़ रूपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में लक्ष्मणझूला में वैकल्पिक सेतु के निर्माण हेतु 68 करोड़ 86 लाख रूपये, ‘‘गदरपुर-दिनेशपुर-मदकोटा-हल्द्वानी मोटर मार्ग’’ का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु 58 करोड़ 6 लाख रूपये, जनपद अल्मोड़ा में ‘‘धारी डोबा गिरेछीना मोटर मार्ग’’ का सुदृढ़ीकरण हेतु 15 करोड़ 45 लाख रूपये, सुवाखोली-अलमस-भवान-नगुण मोटर मार्ग का डी.बी.एम./बी.सी. द्वारा पक्कीकरण एवं सड़क सुरक्षा कार्य हेतु 55 करोड़ 35 लाख रूपये, जनपद पिथौरागढ़ में गुप्तड़ी-पाताल भुवनेश्वर मोटर मार्ग के राईडिंग क्वालिटी का सुधारीकरण कार्य हेतु 12 करोड़ 92 लाख रूपये, जनपद ऊधमसिंह नगर के नगला-किच्छा राज्य मार्ग को दो लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु 53 करोड़ 74 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘‘मरचूला-सराईक्षेत-बैंजरो-सतपुली राज्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु 11 करोड़ 94 लाख रूपये, बड़ावाला-कटापत्थर-जुड्डो मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण हेतु 28 करोड़ 63 लाख रूपये, चम्बा-कोटी कॉलोनी-भागीरथीपुरम मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण हेतु 24 करोड़ 97 लाख रूपये, जनपद चमोली में मींग गधेरे से गढ़कोट तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण हेतु 12 करोड़ 58 लाख रूपये, रूड़की-लक्सर-बालावाली मोटर मार्ग का चौड़ीकरण हेतु 25 करोड़ 18 लाख रूपये, जनपद चमोली में पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं बी.एम./एस.डी.बी.सी. से डामरीकरण हेतु 23 करोड़ 37 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के क्रम में जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, दियूरी का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० श्री विशन सिंह मुडिला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, दियूरी, खटीमा किये जाने को स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज ज्वालापुर धीरवाली के भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ 66 लाख रूपये की स्वीकृति भी प्रदान की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!