Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने सभी विधायकों व्यापक जनहित से जुड़ी 10 योजनाओं के प्रस्ताव देने का किया अनुरोध

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्तापक्ष व विपक्ष के सभी विधायकों से अपने विधानसभा क्षेत्र की व्यापक जनहित से जुड़ी 10 औचित्यपूर्ण विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्राथमिकता के क्रम में तैयार करते हुए उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार इन प्रस्तावों पर शासन के अधिकारियों व विधायकों से विचार-विमर्श कर इन्हें चरणबद्ध एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड को 25वीं वर्षगांठ तक राज्य को श्रेष्ठतम राज्य बनाने के संकल्प से साथ आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड में ही आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कह चुके हैं कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। इसके बाद से ही सरकार इसके लिए विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से विकास करने का प्रयास

उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र का योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से विकास करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में पहले कार्यकाल में विकास कार्यों को गति देने का जो सिलसिला पुष्कर सिंह धामी ने शुरू किया था, अब दूसरे कार्यकाल में वह गति पकड़ऩे लगा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरे कार्यकाल के छ: माह पूरे होते ही प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए एक और बड़ी पहल की है।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास

मुख्यमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ पार्टी लाइन से ऊपर उठ प्रदेश के सभी विधायकों को पत्र लिखकर अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी 10 विकास योजनाओं के प्रस्ताव देने का अनुरोध किया है।इस पत्र में विधायकों से कहा गया है कि सभी अपने विधानसभा क्षेत्र की आवश्यक विकास योजनाओं के प्रस्ताव दें। शासन स्तर पर राज्य के आर्थिक संसाधनों की व्यवस्था के अनुसार योजनाओं को उपयुक्तता पर विधायकों से चर्चा की जाएगी और इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा।

राज्य का समवेशी विकास होगा और विकास की गति होगी तेज

मुख्यमंत्री की इस पहल का भाजपा ने भी स्वागत किया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के इस कदम को राज्य के विकास में मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि कहा कि इस फैसले से राज्य का समवेशी विकास होगा और विकास की गति तेज होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!