Breaking News :
>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर
ताज़ा खबरेंदेश

कन्हैया लाल के परिवार से मुलाकात करने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जायेंगे उदयपुर

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जून 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की नृशंस हत्या को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। देशभर में कन्हैया लाल के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है। उधर, गृह मंत्रालय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA)को सौंप दी है। दरअसल, इस आतंकी वारदात में विदेशी साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। उधर, राजस्थान एटीएस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों से पूछताछ के आधार पर करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे भी पूछताछ जारी है। वहीं उदयपुर प्रशासन ने एहितयातन शहरभर में कर्फ्यू लगाया था। प्रदेशभर में इंटरनेट भी बंद है। हत्या के बाद शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को कर्फ्यू में और सख्ती बरती जाएगी। पूरे प्रदेश में एक महीने के लिए धारा-144 लगा दी गई है। उधर, उदयपुर और जयपुर में बंद का ऐलान किया गया है।

कन्हैया लाल हत्याकांड में NIA की जांच और पूछताछ आज भी जारी रहेगी। NIA, SIT और उदयपुर पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उदयपुर पुलिस ने पकड़े गए गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार के घर पर भी छापेमारी की है। गुरुवार को एनआईए पूछताछ कर आरोपियों की गिरफ्तारी दिखा सकती है। इसके 24 घंटे बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। उधर, गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव व अन्य अधिकारी उदयपुर आएंगे। यहां कन्हैयालाल के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे। 

उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज ने गुरुवार को विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया है। यह रैली सुबह 9.30 बजे से निकाली जाएगी। रैली में सभी समाज के प्रतिनिधि और लोग शामिल होंगे। टाउन हॉल से रवाना होकर यह रैली कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी। भाजपा ने भी गुरुवार को उदयपुर में प्रदर्शन का ऐलान किया था। देर रात तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया था।

कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में 30 जून को जयपुर बंद रखा जाएगा। जयपुर के सेवा सदन में हुई हिंदू संगठनों की बैठक में यह फैसला लिया गया। बंद के दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार और प्रतिष्ठान बंद रखे जाने का फैसला हुआ है। 3 जुलाई को हिंदू संगठन जयपुर में बड़ा विरोध मार्च निकालेंगे। जयपुर में हुई बैठक में आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल समेत कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने जयपुर में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक ली। मुख्यमंत्री कहा कि उदयपुर में हुई इस बड़ी घटना में मुकदमा UAPA के तहत दर्ज किया गया है। इसलिए अब आगे की जांच NIA करेगा। इसमें राजस्थान ATS अपना पूरा सहयोग करेगा। पुलिस एवं प्रशासन को पूरे राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। उपद्रव करने वालों पर सख्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

उदयपुर के धानमंडी थाना इलाके में 28 जून को दोपहर दो युवकों मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने टेलर कन्हैयालाल की धारदार हथियार से हमला कर हत्या का दी थी। आरोपी कपड़े सिलवाने के बहाने दुकान पर आए थे। इसके बाद दोनों आरोपियों ने वीडियो शेयर कर कहा कि उन्होंने इस्लाम के अपमान का बदला लेने के लिए कन्हैयालाल की हत्या की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!