Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया के घर CBI की छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अगस्त 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। नई आबकारी नीति में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई की टीम ने शुक्रवार सुबह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी की। सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज मैं आप लोगों को बहुत खुशी की खबर दे रहा हूं, अमेरिका के न्यूयार्क टाइम्स में मनीष सिसोदिया की खबर छपी है। यह बहुत बड़ी बात है। इस अखबार में छपने के लिए दुनिया के बड़े लोग तरसते हैं। परसों की हमने भारत को नंबर देश बनाने का अभियान शुरू किया है। इसके अगले दिन ही ये खबर छपी है। इसमें मनीष सिसोदिया को सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बताया गया है। मगर इसी बीच, आज मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई का छापा डाला गया है।

पहले भी छापे पड़े हैं, कुछ नहीं मिला है, अब भी कुछ नहीं मिलेगा : केजरीवाल

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे कहा कि अड़चनें बहुत आएंगी, पहले भी बहुत अड़चनें आई हैं, आगे भी बहुत आएंगी, पहले भी छापे पड़े हैं, कुछ नहीं मिला है, अब भी कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि आज मैं 9510001000 नंबर जारी कर रहा हैं, जो लोग भारत को नंबर एक देश देखना चाहते हैं वे इस नंबर पर मिस्ड काल करें। भारत को नंबर एक देश बनाने के लिए हमें आगे आना होगा, नही तो ये लोग देश में कुछ होने नही देंगे आगे भी ये हमें रोकेंगे।

दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है : केजरीवाल

इससे पहले इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों के घर रेड और गिरफ्तारी हो रही है। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।

उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पहले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि तानाशाही और बदले की राजनीति की उम्र लंबी नहीं होती है। पूरा देश देख रहा है कि जिस तरह मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल के जरिये पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है, उनको सीबीआई से डराया जा रहा है।

जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार न्यूयार्क टाइम्स के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा कोआपरेट करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!