Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सीएम उत्तराखण्ड के नव नियुक्त आई.टी. सलाहकार और आर्थिक सलाहकार ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 30 जनवरी 2020(सूचना)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से उनके नव नियुक्त आई.टी. सलाहकार श्री रविन्द्र दत्त और आर्थिक सलाहकार श्री आलोक भट्ट ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभवों का लाभ योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में राज्य को प्राप्त होगा।
भेंट के दौरान नव नियुक्त सलाहकारों ने उन्हें दी गई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। आई.टी सलाहकार श्री रविन्द्र दत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखण्ड आई.टी. क्षेत्र के अग्रणी राज्यों में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के नेतृत्व में चल रहे ई गवर्नेंस एवं गुड गवर्नेंस के कार्यक्रम में वे सक्रिय सहभागिता निभायेंगे। प्रदेश के आई.टी. इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंटरनेट कनेक्टिविटि को सभी विभागों के साथ प्रदेश और जिला स्तर पर और बेहतर बनायेंगे। उन्होंने कहा उनका प्रयास होगा कि इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग कर शासकीय कार्यों को समयबद्धता एवं पारदर्शिता से पूर्ण कराने में सहयोग किया जाए। आई.टी का बेहतर उपयोग कर प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ई गवर्नेंस, ई आँफिस और सीएम हेल्प लाइन जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों में सक्रिय सहभागिता निभायेंगे।
आर्थिक सलाहकार श्री आलोक भट्ट ने बताया कि प्रदेश के बेहतर वित्तीय प्रबंधन की दिशा में कार्य करेंगे तथा राज्य योजना आयोग, आर्थिक रिपोर्टिंग एवं राज्य से जुडे अन्य आर्थिक मामलों को गति देने का उनका प्रयास रहेगा।

[box type=”shadow” ]

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नियुक्त किए आई.टी. एवं आर्थिक सलाहकार

 

शासन द्वारा श्री रविन्द्र दत्त को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड का आई.टी. सलाहकार नियुक्त किया गया है। श्री रविन्द्र दत्त पेशे से आई.टी प्रोफेशनल हैं और ई गवर्नेंश, पब्लिक ग्रिवांस रिड्रेसल, साफ्टवेयर डेवलपमेंट और नेटवर्किंग के क्षेत्र के अनुभवी व्यक्ति हैं। श्री रविन्द्र दत्त पूर्व में भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश आई.टी. संयोजक भी रह चुके हैं। श्री रविन्द्र दत्त मा0 मुख्यमंत्री के आई.टी सलाहकार के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी एवं सी.एम हैल्प लाइन से संबंधित कार्यों का निर्वहन करेंगे।

 

 

शासन द्वारा श्री आलोक भट्ट को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड का आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।  श्री आलोक भट्ट पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और कॉपोरेट क्षेत्र में भी अपनी सेवायें दे चुके हैं। श्री भट्ट उत्तराखण्ड राज्य में कई सामाजिक उद्यमिता पहलों में भी शामिल रहे हैं। श्री भट्ट सम-सामयिक और आर्थिक मामलों की अच्छी जानकारी रखते हैं। श्री आलोक भट्ट मा0 मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार की भूमिका में राज्य योजना, आर्थिक रिपोर्टिंग एवं आर्थिक मामलों से सबंधित कार्यों का निर्वहन करेंगे।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!