Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्ड

दून में बादल फटा, नदियां उफनाई; सात की मौत

देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार को मानसून जानलेवा साबित हुआ। अस्थायी राजधानी देहरादून के सीमाद्वार क्षेत्र में बादल फटने से जानमाल का व्यापक नुकसान हुआ। यहां एक ही परिवार के चार लोग मकान के मलबे में जिंदा दफन हो गए, जबकि इसी परिवार के दो अन्य करीबी घायल हो गए। कई कालोनियों में लोगों के घरों में पानी घुस गया।

दून में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने तीन और जिंदगियां लील लीं। इनकी नदी-नालों के उफान में बहने से मौत हुई। पांच मवेशी भी मारे गए। शहरों जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही। दीवारें टूटने से कई इलाकों में वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। कुमाऊं मंडल में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले को जोडऩे वाला पुल उफनाती रामगंगा नदी में बह गया।

यमुनोत्री हाईवे पूरे दिन बाधित रहा, जबकि बदरीनाथ सुबह करीब तीन घंटें बंद रहा। हालांकि, पैदल यात्रा जारी रही। भूस्खलन की वजह से देहरादून-मसूरी के बीच भी दोपहर तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। प्रदेशभर में कुल मिलाकर 115 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। नदियों के उफान को देखते हुए अधिकांश जिलों में इनके किनारे की बस्तियों को खाली करा दिया गया है।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात दो बजे से सुबह आठ बजे तक बारिश का क्रम चला। हालांकि सबसे ज्यादा प्रभावित देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर रहे। यहां बारिश ने तबाही मचाई। देहरादून में सीमाद्वार से एफआरआइ क्षेत्र के बीच सुबह करीब सवा पांच बजे बादल फटा। इससे सीमाद्वार क्षेत्र में सटे शास्त्रीनगर खाले के बरसाती नाले में आए उफान में दो कच्चे मकान जमींदोज हो गए। इनमें से एक मकान में दंपती और उसके दो बच्चे सो रहे थे, चारों की मलबे में दबकर मौत हो गई। उनकी पहचान संतोष साहनी, उसकी पत्नी सुलेखा साहनी, बेटे धीरज और नीरज के रूप में हुई। वे मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के तारसराय मठिया गांव के रहने वाले थे। संतोष का परिवार मजदूरी करता था। उन्हीं के पड़ोस में उसके ससुर जगदीश साहनी और साढू भाई प्रमोद साहनी भी कच्चा मकान बनाकर रह रहे थे, वह भी मलबे की चपेट में आ गया, हादसे में दोनों चोटिल हो गए।

डालनवाला इलाके में बलवीर रोड निवासी रिक्शा चालक 40 वर्षीय राजेश की रिस्पना नदी में बहने से मौत हो गई। बताया गया कि वह पुश्ते पर खड़ा होकर नदी का उफान देख रहा था, तभी पुश्ता ढह गया। कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया गया। इसी इलाके में टेलर नफीस भी नदी के बहाव में बह गया। उसका शव दूधली में बरामद हुआ। बताया गया कि नदी में पानी का बहाव देख 50 वर्षीय नफीस ने पहले अपने परिवार के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा, लेकिन वह खुद पानी से घिर गया था।

इसी तरह सहसपुर के छरबा इलाके में आम के बाग की रखवाली के लिए जा रहे बुजुर्ग अब्दुल अजीज की नदी में बहने से मौत हा गई। शीतला नदी पार करते वक्त अजीज तेज बहाव में लापता हो गया था। रेस्क्यू के दौरान उसका शव बरामद हुआ।

उधर, कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिले में बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दीं। बागेश्वर जिले के कपकोट में रामगंगा नदी पर बागेश्वर-पिथौरागढ़ को जोडऩे वाला झूला पुल टूटने से एक रिसॉर्ट सहित तीन मकान खतरे की जद में आ गए हैं। पिथौरागढ़ के खोलागांव में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि थल तहसील के नापड़ गांव में भूस्खलन से दो मकान खतरे की जद में आ गए हैं। तीनों जिलों में थल-मुनस्यारी मुख्य मार्ग सहित 55 संपर्क मार्ग बंद हैं।

भारी बारिश की चेतावनी

राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान देहरादून समेत सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!