Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में बदलेगा मौसम, देहरादून व मसूरी में राहत की बौछारों के आसार

देहरादून। तपिश से त्रस्त पहाड़ और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले तीन दिन राहत की बौछारों के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार से अगले 48 घंटे तक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि एवं तेज हवाएं चलने की संभावना है। देर शाम गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ में हल्की बर्फबारी शुरू हुई है, लेकिन बदरीनाथ में मौसम साफ है। इस बीच प्रदेश में पारे में उछाल जारी रहा।

देहरादून, हरिद्वार व रुड़की में चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा है। देहरादून में पारा 38 डिग्री पार होने से लोगों को गर्मी बेचैन कर रही है। दोपहर में बाजारों में भी चहल-पहल गायब नजर आ रही है। मसूरी और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों पर पारा उछाल भर रहा है, लेकिन अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में यह 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक गर्मी जसपुर में हुई यहां तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार से गुरुवार तक प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इससे पारे की रफ्तार पर भी अंकुश लगेगा। देहरादून और आसपास के इलाकों में गर्जन वाले बादल छाये रहने की संभावना है।

अप्रैल में 10 साल में तीसरी बार पारा 38 पार शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.1 व न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले एक दशक के दौरान अधिकतम तापमान 30 अप्रैल 2009 को 40.8 डिग्री व 17 अप्रैल 2016 को 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!