Breaking News :
>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत एक सप्ताह तक चलेंगे स्वच्छता अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 14 जनवरी 2024, देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत एक सप्ताह चलने वाले स्वच्छता अभियान के आह्वान पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा आईएसबीटी के निकट महाराणा प्रताप की मूर्ति एवं पार्क का स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में निरंजनपुर मंडी के समीप शिव मंदिर में सफाई अभियान किया गया। इस सफाई अभियान के माध्यम से महानगर के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कार्यक्रम किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह सब कार्यक्रम प्रभु श्री जी राम के चरणों में समर्पित हैं। कई वर्षों बाद प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं।
साथ ही महानगर अध्यक्ष ने सभी युवा साथियों को आवाहन किया कि देश में राम मय राज स्थापित होने वाला है। 22 जनवरी को जब प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान होंगे तो पूरा देश जगमगा उठेगा। जब देश के प्रधानमंत्री स्वयं स्वच्छता की ओर ध्यान दे रहे हैं तो हमें अपने सनातन धर्म को ध्यान में रखते हुए अपने आसपास के सभी मंदिरों में पूरे सप्ताह सफाई अभियान करना चाहिए।

महानगर देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई विभिन्न स्थानों पर मंदिरों पर स्वच्छ अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, अजीत चौधरी, मधु भट्ट, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, अनिल गोयल, सुभाष बर्थवाल और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान में महानगर के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!