Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

बिग बॉस के घर में नेपोटिज़्म को लेकर हुई झड़प, जान कुमार सानू ने कहा- ‘बाप पे मत जा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2020, सोमवार। साल 2020 में बॉलीवुड और फ़िल्म इंडस्ट्री को लेकर काफी कुछ बातें हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा चर्चित मुद्दा रहा है-नेपोटिज़्म। इस मुद्दे को लेकर कंगना रनोट समेत कई सेलेब्स काफी कुछ कह चुके हैं। अब यह मामला बिग बॉस 14 के घर में पहुंच गया है। यहां भी अब नेपोटिज़्म का मुद्दा उछलने वाला है। ख़ास बात है कि इस पर तीखी झड़प भी होने वाली है।

दरअसल, कलर्स टीवी ने आज यानि 26 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि राहुल वैद्य दूसरे खिलाड़ियों को एलिमिनेट कर रहे हैं। इसमें वह सबसे पहले जान कुमार सानू का नाम लेते हैं। राहुल कहते हैं- ‘जिसको मैं नॉमिनेट करना चाहता हूं, वो हैं जान। मुझे नेपोटिज़्म से सख़्त नफरत है।’ उनके इस कमेंट पर घर वाले काफी गंभीर रिएक्शन देते दिख रहे हैं। इसके बाद कमेंट पर बवाल मच जाता है।

 [box type=”shadow” ]एक प्रतिभागी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हैं। वहीं, जान कुमार सानू कहते दिख रहे हैं कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरे पिता हैं। वहीं, राहुल कहते दिख रहे हैं कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मेरे बाप क्या करते हैं ? वीडियो में दिख रहा है कि इस मामले को लेकर जान काफी गुस्से में आ जाते हैं। वह कहते हैं – ‘बाप पे मत जा। ना ही तेरी औकात है।’ राहुल और जान के बीच हाथापाई की भी नौबत आती दिख रही है।

बता दें, जान कुमार सानू के पिता कुमार सानू एक फेमस सिंगर हैं। वहीं, राहुल वैद्य इंडियन आइडल के पहले सीज़न की खोज़ हैं। दोनों की फील्ड सेम है। ऐसे में नेपोटिज़्म का मुद्दा काफी गंभीर होता दिख रहा है। अगर यह मुद्दा उठता है, तो इसका रिएक्शन घर के बाहर दर्शकों के बीच देखने को मिल सकता है। वहीं, आने वाले टाइम घर में और अधिक हंगामा हो सकता है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!