Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

नागरिकता संशोधन कानून: प्रदर्शन करने के मामले में अलीगढ़ के बाद लखनऊ में केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी तक धारा 144 लागू होने के बाद भी लोग इसका उल्लंघन कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में महिलाओं के प्रदर्शन करने के मामले में अलीगढ़ के बाद लखनऊ में केस दर्ज किया गया है। लखनऊ में 250 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें तीन नामजद हैं।

लखनऊ में सीएए और एनआरसी के खिलाफ बिना अनुमति के घंटाघर पर सप्ताह भर से चल रहे धरने में गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न संगठन के लोगों के साथ शामिल हुईं। पुरुष भी आसपास खड़े होकर धरने की अगुवाई कर रहे थे। एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यहां धरने में शामिल 400 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को नोटिस दिया जा चुका है। जिसमें साफतौर से कहा गया है कि धरना-प्रदर्शन अवैध है और इससे घंटाघर आने वाले पर्यटकों को भी असुविधा हो रही है।

यह ऐतिहासिक स्थल है और यहां पर धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। एडीसीपी त्रिपाठी ने प्रदर्शनकारियों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। शहर में धारा 144 लागू है, धरने की भी अनुमति नहीं है फिर भी महिलाओं के साथ पुरुष घंटाघर पर इक_ा हो रहे हैं। इस मामले में अब तक सौ से अधिक लोगों पर तीन एफआइआर दर्ज हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार चेतावनी दे रही है। नोटिस और एफआइआर के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गोमतीनगर में प्रदर्शन कर रहीं 131 महिलाओं पर एफआइआर

गोमतीनगर के उजरियांव गांव के एक दरगाह पर प्रदर्शन कर रहीं 131 महिलाओं के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एफआइआर दर्ज हुई है। इनमें छह महिलाओं को नामजद किया गया है। नामजद महिलाओं में प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं असमां सिद्दीकी, तन्नो, उशारा, रुबीना, बेबी और हयात हैं। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ने बताया कि सभी बिना अनुमति के प्रदर्शन में शामिल हैं। चेतावनी देने के बावजूद डटी हैं। यहां बर चौकी इंचार्ज हुसैन अब्बास की तरफ से गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

लखनऊ के गोमतीनगर के उजरियाव गांव में 3 दिन से धरने पर बैठीं महिलाओं के खिलाफ प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें पांच नामजद और अज्ञात में 100-125 महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी, 145 और 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। धारा 144 के उल्लंघन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए निषेधाज्ञा लगाई है लेकिन लोगों पर आरोप है कि उसका उल्लंघन करते हुए सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

लखनऊ के घंटाघर में भी सीएए के खिलाफ कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पहले भी कई महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और गुरुवार को भी दर्ज की गई।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *