Breaking News :
>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश

सीआईएमएस कॉलेज में स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ, मुख्य अतिथि ने जलाई खेल मशाल, नशे और मोबाइल गेम्स की लत से दूर रहने का संदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 9 मार्च 2026, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 का सोमवार, 9 मार्च 2026 को भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता 9 से 12 मार्च तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन “नशे को ना और खेल को हाँ” थीम के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे और मोबाइल गेम्स की लत से दूर कर खेलों के प्रति प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखण्ड शासन के संयुक्त सचिव अनिल जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कैलाश अस्पताल के डायरेक्टर पवन शर्मा विशिष्ट अतिथि एव पद्मश्री डॉ.आर.के. जैन अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। शुभारंभ के मौके पर सीआईएमएस के पाइप बैंड और एनसीसी कैडेट्स के साथ भव्य मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि अनिल जोशी ने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इससे युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल जोशी ने कहा कि खेलों को केवल हार-जीत के नजरिये से नहीं देखना चाहिए, बल्कि इन्हें सीखने और यादगार पल बनाने के अवसर के रूप में खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की प्रवृत्ति और मोबाइल गेम्स की लत जैसी चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में खेलकूद प्रतियोगितायें युवाओं को इन बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है तथा अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें, सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी।

चार दिनों तक चलने वाली इस वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज, कैरम, बॉलीबॉल, क्रिकेट सहित विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें संस्थान के छात्र-छात्रायें उत्साह के साथ प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक डायरेक्टर केदार सिंह, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर ललित सिंह, कर्नल जे.एस. नेगी, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या चेतना गौतम, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की उप-प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा बडोनी, एनसीसी ऑफिसर डॉ. अंजना गुसाई, डॉ. प्रियंका गुसाईं, विशाखा, पंकज सजवाण, सुनील बिष्ट, डॉ. मेघा पंत, नगमा, अभिषेक राणा, सूरज राणा सहित विभिन्न शिक्षकगण एवं 1500 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!