Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँसामाजिक गतिविधियाँ

राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित सफल 39 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेगा सीआईएमएस, यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज देहरादून

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 दिसम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा देहरादून के कुआँवाला में स्थित सीआईएमएस कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 18वीं राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में 13 टीमों ने हिस्सा लिया और स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद कुल 6 टीमों के बीच मुख्य क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें राजकीय इण्टरमीडिएट कॉलेज रगड़गांव जौनपुर टिहरी गढ़वाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता 2023 को अपने नाम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कॉलेज परिसर में सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने बताया कि उनका संस्थान राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा में चयनित 13 जनपदों के 39 छात्र छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे। वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भी अतिथियों के स्वागत में प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की हौंसला अफजाई की तो वहीं शिक्षा विभाग को इस तरह के आयोजन के लिए बधाई दी। शिक्षा मंत्री ने सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी का क्विज प्रतियोगिता के लिए स्थान उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद अदा किया। साथ ही अपने संस्थान में राज्य के निर्धन छात्र- छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा देने की मुहिम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने राज्य के गरीब छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने का बीड़ा उठाया है जो कि एक सराहनीय पहल है।

क्विज प्रतियोगिता का यह 18वॉ वर्ष है, 2005 से यह प्रतियोगिता लगातार राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के राज्य समन्वयक देवानन्द देवली ने बताया कि इस प्रतियोगिता को उन्होंने 2001 में राजकीय इण्टर कॉलेज रानीपोखरी से शुरू किया था। 2005 तक इस प्रतियोगिता को उन्होंने निजी संसाधनों से चलाया, 2005 से इसे शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित किया गया और 2006 में राजकीय इण्टर कॉलेज रानीपोखरी में पहली राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि 2007 में शासन ने इस प्रतियोगिता को राज्य स्थापना से जोड़ दिया और तब से यह प्रतियोगिता निरन्तर जारी है।

इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में किया गया। प्रतियोगिता दो दिवसीय आयोजित की गई जिसमें सभी 13 जनपदों की 3 सदस्यीय टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन सभी टीमों की लिखित परीक्षा ली गई।जिसके बाद 6 बेस्ट टीमों का चयन अगले राउंड के लिए हुआ। दूसरे दिन 6 टीमें मुख्य क्विज प्रतियोगिता में शामिल हुई, उनके बीच 6 राउंड में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी 6 राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजकीय इण्टरमीडिएट कॉलेज महरगांव जौनपुर टिहरी गढ़वाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर चमोली व पौड़ी गढ़वाल की टीम को तीसरा स्थान मिला। प्रथम स्थान पाने वाली टिहरी गढ़वाल की टीम में कुलदीप, सागर व अनीश विद्यार्थी शामिल रहे। द्वितीय स्थान पाने वाले राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर की टीम में जयवीर सिंह, अशोक कुमार, रणजीत सिंह, वही तीसरा स्थान राजकीय इंटर दिउली पौड़ी गढ़वाल से आदित्य सिंह, प्रियांशु, निहारिका ने प्राप्त किया।

वहीं कार्यक्रम के अंत में सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने शिक्षा विभाग व कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, छात्र-छात्राओं का धन्यवाद अदा किया। उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन जनपद एवं राज्य समन्वयक डॉ एस एस राणा तथा देवानन्द देवली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालयी शिक्षा के अपर निदेशक एम. एस. बिष्ट, संयुक्त शिक्षा निदेशक परेमेन्द्र बिष्ट, उपनिदेशक कुंवर सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून प्रदीप रावत, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक संजय जोशी, निदेशक रमेश चंद्र जोशी सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी एवं स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक तथा 300 छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!