Breaking News :
>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज ने केदारनाथ आपदा प्रभावितों के साथ धूमधाम से मनाया ईगास पर्व

प्रदेश के आपदा प्रभावित बच्चों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध सीआईएमएस कॉलेज : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 01 नवम्बर 2025, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून ने विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ पारंपरिक लोक पर्व ईगास धूमधाम से मनाया। इस विशेष आयोजन में धाद संस्था के सहयोग से 2013 की केदारनाथ आपदा तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आपदा प्रभावित बच्चे देहरादून पहुँचे, जहाँ संस्थान की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया।

कार्यक्रम के तहत सीआईएमएस कॉलेज द्वारा इन बच्चों और उनके परिजनों को देहरादून के प्रमुख स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सीआईएमएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से आपदा प्रभावित बच्चों का मन मोह लिया। बच्चों और उनके परिजनों ने भी पारंपरिक भैलो खेलकर अपनी खुशी और उत्साह का इज़हार किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी बच्चों को ईगास पर्व की शुभकामनायें दीं और कहा कि “पुनरुत्थान के साथी” के रूप में हमारा संस्थान आपदा प्रभावितों के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा, “केवल केदारनाथ ही नहीं, बल्कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र के आपदा प्रभावित बच्चों की शिक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी हमारी है। हमारा संस्थान आपदा प्रभावित परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क उच्च, चिकित्सा एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।” वर्तमान में भी मिशन एजुकेशन के तहत 300 से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी संस्थान से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर और आपदा प्रभावित परिवारों के अनेक बच्चे सीआईएमएस समूह के सहयोग से नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवायें दे रहे हैं।

कार्यक्रम में डोर फाउंडेशन की संस्थापक संयोगिता केडिया, आरोग्यम मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन संदीप केडिया, धाद संस्था के महासचिव तन्मय ममगाई, धाद पुनरुत्थान के प्रभारी संयोजक जगमोहन सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा, राकेश बिज्लवाण, गुणानंद जखमोला, रमन जयसवाल, लोकगायक मनोज सामंत, गणेश कांडपाल, पर्यावरण मित्र मनमोहन सिंह तथा संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, निदेशक जानकी जोशी, केदार सिंह अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (से.नि.) जे.एस. नेगी, उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (से.नि.) ललित सामंत, डॉ. अंजना गुंसाई, पूजा चौहान, संगीता नेगी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!