Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 79वॉ स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति के रंग में रंगा सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 15 अगस्त 2025, देहरादून। सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून में 79वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण लीग के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त) मेजर जनरल एम.एल. अस्वाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मेजर जनरल अस्वाल एवं ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, 11 यूके गर्ल्स एनसीसी बटालियन की कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी के बैंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। बैंड ग्रुप के विद्यार्थियों ने बैंड की थाप और मशकबीन की धुन पर कदमताल करते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मेजर जनरल अस्वाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दीं। उन्होंने कॉलेज में एनसीसी संचालन और बैंड ग्रुप की स्थापना की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम अवधि में विद्यार्थियों ने जो शानदार प्रस्तुतियाँ दी हैं, वह उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा, “मैं स्वयं एक ग्रुप कमांडर रह चुका हूँ, इसलिए जानता हूँ कि बच्चों के साथ कितनी मेहनत करनी पड़ती है।”

उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की भावना को समझने पर बल देते हुए कहा, “हम हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि उन वीरों की स्मृति है, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। अब हमारा कर्तव्य है कि हम इस आजादी को बनाए रखें और आने वाली पीढ़ियों को इसका महत्व समझायें।”

मेजर जनरल अस्वाल ने कहा, “राष्ट्र एक शरीर है और हम सब उसकी आत्मा। यह आत्मा कैसी हो, यह हम पर निर्भर करता है। आत्मा जितनी शुद्ध होगी, राष्ट्र उतना ही प्रगति करेगा।”

इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह दिन हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने बैंड और एनसीसी कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों ने बहुत ही कम समय में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास के साथ जो प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है। साथ ही, उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में नशे से दूर रहने और सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर रमेश चंद्र जोशी, निदेशक केदार अधिकारी,उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर (से.नि.) मेजर ललित सामंत, (से.नि.) कर्नल जे.एस. नेगी, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य चेतना गौतम, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के प्रधानाचार्य डॉ. आर.एन. सिंह, विभागाध्यक्ष स्वाति शर्मा, 11 यूके गर्ल्स एनसीसी बटालियन देहरादून की सीआईएमएस एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. अंजना गुंसाई, विभिन्न शिक्षकगण, कर्मचारी एवं 1000 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!