Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
Quizउत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 39 छात्र-छात्राओं को सीआईएमएस कालेज देगा निःशुल्क उच्च शिक्षा : ललित जोशी

19वीं राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का सीआईएमएस कालेज देहरादून में समापन।

राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय संतुधार पौड़ी गढ़वाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 19 दिसम्बर 2024, देहरादून। माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा देहरादून के कुआँवाला में स्थित सीआईएमएस कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 19वीं राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया और स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद कुल 6 टीमों के बीच मुख्य क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय संतूधार पौड़ी गढ़वाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर, राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता 2024 को अपने नाम किया।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कॉलेज परिसर में सभी अतिथियों का स्वागत किया और राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन अपने संस्थान में करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा विगत 3 वर्षों से राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन उनके संस्थान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों की टीमें हिस्सा लेती हैं। उनका संस्थान केवल विजेता टीम को ही नहीं बल्कि क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता के राज्य समन्वयक देवानंद देवली ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का आरंभ 18 दिसंबर को लिखित परीक्षा के साथ हुआ, जिसमें 12 जनपदों की टीमों के लिए एक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 1 घंटे में 50 प्रश्न हल करने थे। उसके आधार पर 6 श्रेष्ठ टीमों का चयन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर 162 अंक लेकर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर चमोली, द्वितीय स्थान पर 151 अंक लेकर राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय संतुधार, पौड़ी गढ़वाल तृतीय स्थान पर राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय खटीमा, उधम सिंह नगर 141 अंक, चतुर्थ स्थान पर ग्लोरियल पब्लिक स्कूल डीडीहाट पिथौरागढ़ 139 अंक, पंचम स्थान पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगाँव टिहरी गढ़वाल 95 अंक व छठे स्थान पर सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ बागेश्वर 90 अंक लेकर रहे। इस प्रकार उपरोक्त छः टीमें 19 दिसंबर को मुख्य क्विज प्रतियोगिता में शामिल हुई। मुख्य प्रतियोगिता छः राउंड बहुविकल्पीय राउंड, विजुअल राउंड, एक्टेंपोर स्पीच राउंड, वीडियो राउंड, रैपिड फायर राउंड व बजर राउड द्वारा आयोजित की गई।

यह प्रतियोगिता माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा प्रतिवर्ष राज्य स्थापना के अवसर पर आयोजित की जाती है। सर्वप्रथम 2001 में शिक्षा में इस नवाचार का सृजन राजकीय इंटर कॉलेज रानी पोखरी देहरादून में कार्यरत शिक्षक देवानंद देवली ने अपने विद्यालय से आरंभ किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाचार्य शिव प्रसाद सेमवाल व अतुल सेमवाल द्वारा मार्गदर्शन किया गया। देवानंद देवली अपने पिता उर्वीदत देवली की स्मृति में विद्यालय ब्लॉक व जनपद स्तर पर चल वैजन्ती ट्रॉफी, पुरस्कार आयोजित करते आ रहे हैं। प्रतियोगिता से प्रभावित होकर तत्कालीन शिक्षा निदेशक  एन.एन.पी. पांडे ने वर्ष 2006 से प्रतियोगिता को राज्य स्तरीय स्वरूप प्रदान किया।

2007 में प्रतियोगिता को राज्य स्थापना से जोड़ दिया गया। प्रतियोगिता की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही कि कोविड काल में विभाग की एकमात्र प्रतियोगिता जिसे ऑनलाइन राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय में स्थित वर्चुअल लैब के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें पिथौरागढ़ की टीम प्रथम रही। टीम को ट्रॉफी मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा दी गई।
2018 में प्रतियोगिता में तत्कालीन उत्तराखंड के मुख्य सचिव व वर्तमान में लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने प्रतियोगिता की मुक्त कंठ से प्रशंसा करी व प्रतियोगिता को प्रतिवर्ष राज्य स्तर पर देहरादून में आयोजित किए जाने का सुझाव दिया।

राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. एस.बी. जोशी व विशिष्ट अतिथि अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, उप निदेशक रमेश सिंह तोमर रहे। मुख्य क्विज प्रतियोगिता का संचालन डॉ. सुशील राणा व जितेन्द्र बिष्ट ने किया। मुख्य क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय संतुधार पौड़ी गढ़वाल की रहा, जिसके प्रतिभागी कुमारी श्रुति कुमारी, समृद्धि, ध्रुव रावत रहे, उन्होंने 196 अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर रहा जिसकी प्रतिभागी समीर, कुमारी हेमा नेगी कुमारी रजनी ने 193 अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगाँव टिहरी गढ़वाल का रहा जिसके प्रतिभागी अतुल रतूड़ी, दिव्यांशु पावर व ऋषभ बिश्नोई 133 अंक प्राप्त किए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *