Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए

सीआईएमएस में नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज के लिए हेड बॉय-हेड गर्ल का चयन, संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने दी बधाई

सीआईएमएस कालेज में छात्र छात्राओं को मिला नेतृत्व मंच

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 9 मार्च 2026, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से स्टूडेंट कैबिनेट का गठन किया गया। इस अवसर पर सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के लिए हेड बॉय, हेड गर्ल सहित क्लास रिप्रेजेंटेटिव (सीआर) का चयन किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों की उपस्थिति में चयनित छात्र-छात्राओं को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग से बीएससी नर्सिंग 2022 बैच के अविनाश कुमार को हेड बॉय तथा बीएससी नर्सिंग 2022 बैच की जागृति भंडारी को हेड गर्ल चुना गया। वहीं सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल से बीएमएलटी 2023 बैच के मनोज को हेड बॉय और बीएससी ओटीटी 2023 बैच की रिया को हेड गर्ल चुना गया।

इसके साथ ही सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जैस्मीन, दुर्गी, अरुण, दीपिका, प्रिया पंवार, अक्षत जोशी, अंशिका गुसाईं, अदिति भंडारी, दीपेश, प्रिया, वर्षा रानी, सुमित, तृप्ति रावत, आयुष नेगी, प्रीति लोटनी, श्वेता उनियाल, आंचल नेगी, अंशुमान, निकिता, नेहा शाह, महक, पूजा, शीतल भारद्वाज, परमजीत सिंह, मानसी रांगड और सुमित नेगी को क्लास रिप्रेजेंटेटिव बनाया गया।

इसी प्रकार सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल में पारस बिष्ट, नैंसी, भूपेंद्र, आंचल, मनोज, ज्योति, अनुष्का उनियाल, शालिनी रतूड़ी, शिवांगी चौहान, प्रियंशु सिन्हा, अश्मित कुमार, स्नेहा मिश्रा, विनीत शर्मा, रिया चौहान, प्रदीप, अपूर्वा, सत्यम कुमार, तेजस्विनी शर्मा, दीपिका स्वरा, अनुज रावत, इशिका कुकरेती, उषा भट्ट, आयुष कुमार, श्रेया सिंह, विनायक, अनन्या, अमन बुटोला, हिमांशी नेगी, पियूष बर्थवाल, विशाखा, दीपक, योगिता भट्ट, अमन, मनीषा, एमडी गुलशाद, अनुष्का, विवेक और अंजली को क्लास रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि स्टूडेंट कैबिनेट विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण मंच है। इससे छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीमवर्क की भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी चयनित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक डायरेक्टर केदार सिंह, मेजर ललित सिंह,सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या चेतना गौतम, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की उप-प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा बड़ोनी, एनसीसी ऑफिसर डॉ. अंजना गुसाई, डॉ. प्रियंका गुसाईं, विशाखा, पंकज सिंह, सुनील बिष्ट, डॉ. मेघा पंत, नगमा सहित विभिन्न शिक्षक एवं 1000 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!