Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
उत्तराखण्ड

चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में फिर की घुसपैठ, चार किमी अंदर तक घुसे

चमोली: उत्तराखंड में चमोली से सटी सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जुलाई के बाद अगस्त में भी चीन के सैनिकों ने बाड़ाहोती क्षेत्र में घुसपैठ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान चीनी सैनिक सीमा से चार किलोमीटर भीतर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) की चौकी के करीबतक आ गए। जवानों के कड़े प्रतिरोध के बाद ये सैनिक वहां से लौटे। हालांकि चमोली की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने किसी तरह की घुसपैठ की जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सेना ही कुछ बता सकती है।

इससे पहले इस साल जुलाई में भी बाड़ाहोती इलाके में चीनी के सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार कर भारतीय इलाके में घुसे थे। यह हरकत एक बार नहीं, पांच बार दोहराई गई। तब तीन, छह, सात, आठ और दस जुलाई को सीमा का अतिक्रमण किया गया। इस दौरान इन सैनिकों की आइटीबीपी के जवानों से नोकझोंक भी हुई। सूत्रों के अनुसार करीब एक माह बाद छह अगस्त को करीब दो दर्जन चीनी सैनिक फिर भारतीय सीमा के भीतर देखे गए।

बताया जा रहा है कि ये लोग करीब 200 मीटर भीतर तक आ गए थे। कुछ देर रुकने के बाद सैनिक लौट गए। इसके बाद चीनी सैनिक  14 अगस्त को पुन: भारतीय इलाके में घुस आए। इनकी संख्या करीब दो दर्जन बताई जा रही है। ये सैनिक सीमा से चार किलोमीटर भीतर तक आइटीबीपी की चेकपोस्ट तक पहुंचे। इस पर चौकी पर तैनात जवानों के कड़ा प्रतिरोध जताने के बाद सैनिक लौट गए। अगले दिन यानी 15 अगस्त को भी चीनी सैनिक बाड़ाहोती क्षेत्र में एक पहाड़ की चोटी के आसपास देखे गए। हालांकि वे नीचे मैदान तक नहीं आए। सूत्रों के अनुसार आइटीबीपी ने मामले की रिपोर्ट केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजी है।

प्रशासन ने बाड़ाहोती भेजी टीम

चमोली जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया के निर्देश पर प्रशासन की 18 सदस्यीय टीम बाड़ाहोती क्षेत्र में भेजी गई। चार सितंबर को रवाना हुई टीम 10 सितंबर को वहां से लौटी है। डीएम ने इसे नियमित गश्त का हिस्सा बताते हुए कहा कि टीम के अनुसार बाड़ाहोती में हालात सामान्य हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष में चार बार प्रशासन की टीम बाड़ाहोती क्षेत्र का जायजा लेने जाती है।

पहले भी होती रही है घुसपैठ

चमोली के जोशीमठ से 105 किलोमीटर दूर चीन से जुड़ी सीमा घुसपैठ की दृष्टि से हमेशा संवेदनशील रही है। विशेषकर 80 र्ग किलोमीटर में फैले बाड़ाहोती चारागाह में चीनी सैनिक कई बार देखे गए हैं। वर्ष 2014 में क्षेत्र में चीन का विमान देखा गया था। इसके बाद जुलाई 2016 में क्षेत्र के निरीक्षण को गई राजस्व टीम का चीनी सेना से सामना हुआ था। वर्ष 2015 में चीनी सैनिकों ने यहां चरवाहों की खाद्यान्न सामाग्री नष्ट कर दी थी।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि बाड़ाहोती में चीनी घुसपैठ की कोई जानकारी नहीं है। सीमा पर सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद हैं। जिला प्रशासन भी हालात पर नजर रखे हुए है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!