Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंदेश

तेलंगाना राज्य के स्‍कूलों में बच्‍चों को पढ़नी होगी कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गाँधी की जीवनी

  • वर्ष 2014 में के. चंद्रशेखर राव ने ही कहा था कि तेलंगाना के लिए सोनिया गांधी को सारा क्रेडिट जाता है और इसे कोई दूसरा नहीं छीन सकता।

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बृहस्पतिवार। तेलंगाना राज्य के स्‍कूलों में लागू पाठ्यक्रम में कांग्रेस अध्‍यक्ष की जीवनी को शामिल करने की अपील की गई है। तेलंगाना के स्‍कूल में पढ़ने वाले बच्‍चों को कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की जीवनी पढ़नी होगी।

कांग्रेस अध्‍यक्ष के 74वें जन्‍मदिन के मौके पर बुधवार, 9 दिसंबर को तेलंगाना ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के प्रवक्‍ता श्रवण दासोजु ने तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से इस बात का आग्रह किया है। वर्ष 2014 में के. चंद्रशेखर राव ने ही कहा था कि तेलंगाना के लिए सोनिया गांधी को सारा क्रेडिट जाता है और इसे कोई दूसरा नहीं छीन सकता। प्रवक्‍ता ने इस बात को दोहराते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री राव ने राज्‍य के गठन के बाद विधानसभा में कहा था कि ‘सोनिया गांधी के बगैर तेलंगाना का अस्‍तित्‍व नहीं।’

तेलंगाना सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रवक्‍ता ने कहा कि इसके बदले में KCR सरकार ने कुछ नहीं किया। जब संप्रग (UPA) सरकार सत्‍ता में थी तब तेलंगाना के गठन के लिए कांग्रेस ने जीतोड़ मेहनत की। उन्‍होंने कहा, ‘इस योगदान और प्रतिबद्धता के लिए हमारा फर्ज बनता है कि हम पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को सम्‍मान दें और एक यादगार उपहार के रूप में स्‍कूली पाठ्यक्रम में उनकी जीवनी को शामिल करें। हालांकि तेलंगाना के गठन से सबसे अधिक फायदे में रहने वाले के चंद्रशेखर राव की ओर से उनके सम्‍मान में कुछ नहीं किया गया और न ही वे इस ओर को रुचि दिखा रहे हैं।’

आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना के गठन के एक साल बाद वर्ष 2015 के मई में राज्‍य की गठन से जुड़ा एक नया पाठ कक्षा दसवीं की इतिहास के सिलबस में शामिल किया गया। ‘The movement for formation of Telangana state’ नामक इस पाठ में 2009 में केसी राव के उपवास से लेकर राज्‍य के गठन तक का विवरण है लेकिन इसमें कहीं भी कांग्रेस या इसकी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी का जिक्र नहीं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!