Breaking News :
>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

आर्ट के माध्यम से बच्चों ने मतदान करने के लिए लोगो को किया जागरूक

“मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना ………” छोटे से बच्चे सुदीश की आर्ट ने जीता दिल

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 17 अप्रैल 2024, देहरादून। सोमवार, 15 अप्रैल 2024 को “अपने सपने” संस्था के सुभाषनगर देहरादून स्थित कार्यालय स्थल पर संस्था के जरूरतमंद बच्चों ने आर्ट के माध्यम से उत्तराखंड राज्य में आगामी 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया।
इस बीच संस्था के बच्चों ने जागरूकता एवं हर किसी के जीवन में मतदान के महत्व को अपने कला के माध्यम से बताने की कोशिश की। बच्चों ने मतदान के प्रति स्लोगन और आर्ट के माध्यम से अपने कला को प्रदर्शित किया। इसी क्रम में “मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना ” छोटे से बच्चे सुदीश की आर्ट ने लोगों का दिल जीत लिया। मतदान जागरूकता को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में अजित, सूरज, अनूप, अर्जुन, विजय, अमित, अनुष्का, संध्या, मुस्कान, दीपांशु, अजय, जैनब आदि बच्चों ने अपने विचार आर्ट के माध्यम से प्रकट किये।

मतदाता जागरूकता अभियान के इस कार्यक्रम में अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि समाज का हर वर्ग चुनाव को केवल चुनाव ही न समझे, इसे लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मनायें। उन्होंने कहा कि अपने बच्चे के भविष्य के लिए मतदान करने जरूर जायें, जिससे यहीं बच्चे देश के उज्जवल भविष्य में अपना अहम योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने सहयोग के लिए जानवी, सोनाक्षी, मुस्कान, चाँदनी, माधुरी, कमल, देवानंद का आभार प्रकट किया। आयोजित कार्यक्रम में अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, संस्था वालेंटियर दीप्ति पुरोहित, रिया नौटियाल, अंजलि सेमवाल, दीपशिखा, प्रशांत चंदेल, सौम्या, रूपांशी, मानशी, केशव एवं संस्था के बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!