Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने की बद्रीनाथ एवं केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 4 नवम्बर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने बुधवार को सचिवालय में बद्रीनाथ एवं एवंकेदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ एवं बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए। सचिव लोनिवि श्री आर. सुधांशु ने बताया कि केदारनाथ हेतु नए मशीनी उपकरणों को एयरलिफ्ट कर लिया गया है, जो 17 नवम्बर तक असेम्बल कर लिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में 3 गुुफाओं का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। बताया गया कि केदारनाथ हैलीपैड के पास 50 फेब्रीकेटेड दुकानों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने तीनों गुफाओं को 11 नवम्बर, 2020 तक गढ़वाल मंडल विकास निगम को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोनप्रयाग की पार्किंग क्षमता वृद्धि कार्य को 31 दिसम्बर तथा सीतापुर में नवीन पार्किंग स्थल निर्माण की फाईनेंशियल बिडिंग का कार्य 15 नवम्बर तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने लोनिवि को केदारनाथ में आवश्यक स्टाफ की शीघ्र तैनाती करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में फेज 2 के कार्यों की निविदा आबंटन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मंदाकिनी नदी पर बनने वाले 60 मीटर पुल को दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जाए।
मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ में रोड शिफ्टिंग के कार्य हेतु लोनिवि एवं बीआरओ द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका फीजिबिलिटी टैस्ट एवं हिमस्खलन सम्भावित क्षेत्र में रोड की सुरक्षा समाधान के लिए तकनीकी सलाह लेने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने मंदाकिनी फ्लड ज़ोन एवं अलकनन्दा फ्लड ज़ोन कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए इसे ससमय पूर्ण करने की बात कही। मुख्य सचिव ने सचिव राजस्व को भूमिधरी अधिकार का शासनादेश शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बद्रीनाथ मास्टर प्लान हेतु आवश्यक सर्वे की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ पुनर्निर्माण हेतु आवश्यक सर्वे हेतु समय सीमा निर्धारित करते हुए सर्वे का कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करवा लिया जाए।
इस अवसर पर सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर, आयुक्त गढ़वाल मंडल श्री रविनाथ रमन, सचिव राजस्व श्री सुशील कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!