Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव उत्तराखण्ड का दो दिवसीय नैनीताल जनपद भम्रण कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका। ६ दिसम्बर, २०१९, शुक्रवार, नैनीताल (सूचना)। मुख्य सचिव उत्तराखंड श्री उत्पल कुमार सिंह के दो दिवसीय जनपद भ्रमण की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल ने बताया कि मुख्य सचिव अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 दिसम्बर, शनिवार को अपराह्न 2 बजे पन्तनगर से हैलीकप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2ः30 बजे आर्मी हैलीपेड कैलाखान पहुॅचेंगे। जहाँ से वह कार द्वारा प्रस्थान कर 2ः50 बजे भवाली सैनेटोरियम पहुॅचकर, सैनेटोरियम का निरीक्षण करेंगे। सैनेटोरियम निरीक्षण के उपरान्त मुख्य सचिव अपरान्ह 03ः40 बजे भवाली से कार द्वारा प्रस्थान कर 4ः10 बजे बलियानाला पहुॅचकर बलियानाले का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात मुख्य सचिव सांय 5ः 30 बजे बलियानाला से प्रस्थान कर एटीआई पहुॅचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव 8 दिसम्बर को प्रातः 8ः20 बजे एटीआई से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 8ः50 बजे उजाला भवाली पहुॅचेंगे तथा प्रातः 9 बजे से अपराह्न 1 बजे तक उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला) में शासी परिषद की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक के पश्चात मुख्य सचिव अपराह्न 1 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 1ः30 बजे जिलाधिकारी आवास पहुॅचेंगे तथा अपराह्न 2ः20 बजे जिलाधिकारी आवास से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 2ः30 बजे कैलाखान हैलीपेड पहुॅचकर, हैलीकाॅप्टर द्वारा सहस्त्रधारा हैलीपेड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्य सचिव के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव अमित नेगी, प्रेम सिंह खिमाल भी साथ रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!