Breaking News :
>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन ने किया दुनियां में मशहूर भवाली सेनीटोरियम का निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका। ७ दिसंबर, २०१९, शनिवार, भवाली/नैनीताल (सूचना)। टीबी (क्षय रोग) के मरीजों का बेहतरीन इलाज के लिए देश दुनियां में मशहूर भवाली सेनीटोरियम का प्रदेश के मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिह ने वित्त सचिव श्री अमित नेगी के साथ शनिवार की दोपहर निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयुक्त कुमायू मण्डल श्री राजीव रौतेला एवं जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के अलावा स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारी भी मौजूद थे।
मुख्य सचिव ने कहा कि 107 वर्ष पहले 1912 टीबी के ईलाज के लिए सेनीटोरियम आवोहवा को दृष्टिगत रखते हुये इसे स्थापित किया गया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान टीबी का ईलाज कही और उपलब्ध नही था। टीवी के सफल इलाज के लिए आबोहवा एक महत्वपूर्ण कारण रहा है। उस दौरान टीबी के ईलाज की नई पद्वतियां एवं औषधियां उपलब्ध नही थी। जितनी कि आज के दौर में टीबी के इलाज की दवाईयां एवं रिसर्च के परिणाम उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि देश के साथ ही उत्तराखण्ड के अधिकांश हिस्सों मे टीबी के बेहतर इलाज की सुविधायें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पहले सुविधायें उपलब्ध नही थी तब देश के कोने-कोने से टीबी के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भवाली सैनीटोरियम रैफर किये जाते थे। उन्होने कहा कि अब देश व प्रदेश मे टीबी के इलाज की सुविधाये काफी स्थानों पर उपलब्ध होने के कारण आज के समय में भवाली सेनीटोरियम मे मात्र 18 मरीज ही ईलाज करा रहे है, जबकि इस सैनिटोयिम में 141 कर्मचारी के कार्यरत हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि अब हर जगह टीबी का ईलाज उपलब्ध हो जाने के कारण सरकार सेनीटोरियम का उपयोग किसी अन्य जनहित के कार्य किये जाने के लिए मंथन कर रही है। जिससे जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जानकारी देते हुये बताया कि सेनीटोरियम 48 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित है। उन्होंने बताया कि यहां पर भर्ती मरीजों को बजट के अभाव में सुगमता से नाश्ता व भोजन देने मे कठिनाई हो रही है। विगत वित्तीय वर्षो की भी देनदारियां शेष है। उन्होने बताया कि सेनीटोरियम में 114 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत है जो कि काफी संख्या मेें है लेकिन मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए पैरार्मेिडकल स्टाफ तथा चिकित्सकों के काफी पद खाली पडे है। वर्ततान मे केवल 3 चिकित्सक ही कार्य कर रहे हे। उन्होंने मुख्य सचिव से बजट बढाये जाने तथा रिक्त पदोें के सापेक्ष तैनाती की बात कही। जिलाधिकारी ने सेनीटोरियम से सम्बन्धित भू अभिलेख तथा मानचित्र भी प्रस्तुत किये। उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि विगत वर्षो सेनीटोरियम तथा राजस्व की जो भूमि इमामी तथा लक्मे फर्म को आवंटित हुई थी वह राजस्व भूमि माननीय उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका के परिपेक्ष में सेनीटोरियम को वापस किये जाने के लिए आदेश पारित किये है। शासन द्वारा माननीय न्यायालय के आदेशों के क्रम में सेनीटोरियम को राजस्व भूमि आवंटित करने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, निदेशक चिकित्सा स्वास्थ डॉ० संजय साह, सीएमओ डा0 भारती राणा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ० तारा आर्या, सेनीटोरियम के प्रभारी सीएमएस डॉ० रजत कुमार भटट, चिकित्सक डॉ० शशिबाला, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!