Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव डॉ० सन्धु ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

  • पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग की जाए : मुख्य सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2021, सोमवार, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. सन्धु ने सोमवार को सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में गति लाने के लिए आवश्यक मैन पावर, मशीनरी एवं मटीरियल की पर्याप्तता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गति लाने के लिए वीकली टारगेट निर्धारित कर अचीवमेंट की समीक्षा नियमित रूप से की जाए। उन्होंने पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग किए जाने के भी निर्देश दिए।

वीकली टारगेट और अचीवमेंट बेस्ड मॉनिटरिंग की जाए

मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. सन्धु ने अगले एक-दो दिनों में पोर्टल तैयार कर इसकी नियमित रूप से पोर्टल बेस्ड मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठकों में लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी पोर्टल पर उसी दिन अपलोड कर सम्बन्धित को भी उसी दिन प्रेषित कर दिए जायें ताकि निर्णयों की जानकारी के अभाव में कोई कार्य बाधित न हो।

मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में लगी मशीनरी हेतु सभी आवश्यक स्पेयर पार्ट्स की लिस्ट तैयार करते हुए उनकी उपलब्धता पूर्व में ही सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए, ताकि स्पेयर पार्ट्स के अभाव में कार्य बाधित न हो। उन्होंने शीघ्र अतिशीघ्र आवश्यक अनुमोदन समितियों की बैठक कराए जाने के भी निर्देश दिए।

गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों में गति के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। कार्यों में तेजी लाने के लिए जो कार्य समानांतर किए जा सकते हैं, कर लिए जायें। उन्होंने अधिकारियों को कार्यां में आ रही समस्याओं और उनके समाधान के साथ बैठकों में आने के निर्देश दिए ताकि शीघ्र निर्णय लिए जा सकें।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, अरविन्द सिंह ह्यांकी, दिलीप जावलकर एवं आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन सहित सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!