मुख्य सचिव ने मीडिया ब्रीफिंग करते हुए जानकारी दी – उत्तराखण्ड में कोविड-19 की डबलिंग रेट 96 दिन, रिकवरी रेट 74 प्रतिशत

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 8 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)।
उत्तराखण्ड में कोविड-19 की डबलिंग रेट 96 दिन, रिकवरी रेट 74 प्रतिशत
प्रदेश में कोविड-19 के एक्टीव केस 17 ही रह गए हैं। आज 6 कोरोना संक्रमित व्यक्ति ठीक हो गए हैं। राज्य में कोरोना के मामले, दोगुना होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। अब यह दर बढ़कर 96 दिन हो गई है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मीडिया ब्रीफिंग करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 में रिकवरी रेट 74 प्रतिशत है। प्रदेश में एक समय कंटेनमेंट जोन 21 हो गए थे जो कि अब घटकर 7 रह गए हैं। इनमें 5 देहरादून, 01 हरिद्वार और 01 ऊधमसिंहनगर में हैं। इस प्रकार राज्य में कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रयास सफल हो रहे हैं।
अन्य राज्यों से आज दोपहर तक 18156 प्रवासियों को वापस लाया गया
दूसरे राज्यों से उत्तराखण्ड आने के लिए 1,75,880 प्रवासियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 18156 लोगों को लाया जा चुका है। उत्तराखण्ड में फंस गए दूसरे राज्यों के 20 हजार लोगों ने वापस अपने राज्य जाने के लिए पंजीकरण कराया है, इनमें से 4780 को भेज दिया गया है। 03 दिनों में गुड़गांव से 8700 लोगों को लाने के प्लान पर काम किया जा रहा है। अहमदाबाद, सूरत, पुणे के साथ ही केरल से भी प्रवासी लोगों को लाने के लिए ट्रेन के बारे में रेल मंत्रालय और संबंधित राज्य सरकारों से बात हुई है। कंट्रोल रूम के काॅल सेंटर में 45 हजार से अधिक काॅल रिसीव की गई हैं।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
मुख्य सचिव ने बताया कि जो प्रवासी उत्तराखण्ड लौट कर आ रहे हैं, राज्य सरकार को उनके रोजगार की भी चिंता है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी गई है। इसमें निर्माण और सेवा क्षेत्र में अपना काम करने के लिए ऋण व अनुदान की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार और भी अनेक योजनाओं पर विचार किया जा रहा है।
सामान्य परिस्थितियों में दिव्यांग कर्मचारियों को कार्यालय न बुलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिव्यांग कर्मचारियों को सामान्य परिस्थितियों में सरकारी कार्यालयों में न बुलाने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि लाॅकडाउन-3 में सरकारी कार्यालयों को खोला गया है। इनमें अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। महिला कर्मचारी जो कि गर्भवती हैं या जिनके 10 वर्ष से कम उम्र की बच्चे हैं, को सामान्य परिस्थितियों में कार्यालय आने से छूट दी गई है। इसी प्रकार 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को भी सामान्य परिस्थितियों में नहीं बुलाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 307 कार्यों को मंजूरी
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जिलों से 307 कार्यों को अनुमति दी गई है। इसमें 16600 कार्मिकों व श्रमिकों का नियोजन होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान में वनों में फायर सीजन है। मौसम आदि कारणों से पिछले वर्ष की तुलना में स्थिति कहीं अधिक बेहतर है। पिछले वर्ष इस समय तक वनाग्नि के 298 मामले आए थे जिसमें 351 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई थी। इस वर्ष 18 मामले वनाग्नि के सामने आए हैं। इससे 11 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है। लगभग 6700 फायर वाचर की ड्यूटी लगी हुई है।
गर्मियों के सीजन में पानी के सम्भावित संकट को देखते हुए विभागीय स्तर पर तैयारी की गई है। 801 ग्रामीण व 347 शहरी बस्तियों को सम्भावित पेयजल संकट वाली बस्तियों के रूप में चिन्हित की गई हैं। यहां पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर आदि का उपयोग किया जा रहा है। 31 मई तक जलमूल्य व सीवर मूल्य की वसूली स्थगित की जा चुकी है साथ ही इस अवधि का सरचार्ज भी नहीं लिया जाएगा।
4747 उद्योगों को संचालन की अनुमति
मुख्य सचिव ने बताया कि 4747 उद्योगों को संचालन के लिए अनुमति दी गई है। इनमें 1 लाख 75 हजार श्रमिकों का नियोजन होगा। इनमें से बहुत सी इकाइयों ने काम शुरू कर दिया है।
ग्रामीण अंचलों में स्वयं सहायता समूहों विशेष तौर पर महिला स्वयं सहायता समूहों ने विषम परिस्थितियों में भी उल्लेखनीय काम किया गया है। 3580 स्वयं सहायता समूहों जिनके 12 हजार से अधिक सदस्य हैं, द्वारा 11 लाख मास्क तैयार कर संस्थाओं को उपलब्ध कराए गए हैं। कोविड-19 में जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने में बहुत से स्वयं सहायता समूह सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। बहुत से स्वयं सहायता समूह, आर्थिक गतिविधियां कर रहे हैं। ऊधमसिंहनगर जिले के पहानिया में 600 से अधिक महिलाएं मूंज घास से हस्तशिल्प में काम कर रही हैं। इससे जाहिर होता है कि हमारे ग्रामीण अंचल ऊर्जा से परिपूर्ण हैं।
![]()
Hi,
I just visited akashgyanvatika.com and wondered if you’ve ever considered an impactful video to advertise your business? Our videos can generate impressive results on both your website and across social media.
Our videos cost just $195 (USD) for a 30 second video ($239 for 60 seconds) and include a full script, voice-over and video.
I can show you some previous videos we’ve done if you want me to send some over. Let me know if you’re interested in seeing samples of our previous work.
Regards,
Joanna
Unsubscribe: https://unsubscribe.video/unsubscribe.php?d=akashgyanvatika.com
Hi,
I’m reaching out because we help brands connected to akashgyanvatika.com build authority on Instagram.
We use our customized AI system, mixed with natural manual interaction to drive niche-relevant followers to your page safely.
Open to finding out more about this?
Gemma
Hi,
I run an account on X with 800K+ active followers, and wanted to reach out about akashgyanvatika.com specifically.
I just opened a $3/mo subscriber tier, and I’m inviting site owners in before opening it up publicly. The launch bundle includes:
– A monthly retweet — I’ll amplify your best post each month to my followers.
– 2 guides (WordPress Optimization + YouTube Traffic) with full resell rights — rebrand, use as lead magnets, or sell and keep 100%.
– A new guide each month, same rights, plus the full back-catalog on signup.
If this interests you, reply to this email and I’ll send over the account + the link — I’m only reaching out to a small number of sites initially.
Sarah