Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आज सचिवालय में कोविड-19 के वैक्सीनेसन की तैयारियों की समीक्षा की

  • “वैक्सीनेसन की गाईडलाईन के अनुसार सभी तैयारियाँ सुनिश्चित कर ली जायें” : मुख्य सचिव ओमप्रकाश

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 5 जनवरी 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने मंगलवार को सचिवालय में कोविड-19 के वैक्सीनेसन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैक्सीनेसन की गाईडलाईन के अनुसार सभी तैयारियाँ सुनिश्चित कर ली जायें। उन्होंने निर्देश दिए कि वैक्सीनेसन का पूरा प्रोसेस जन जन पहुँचाने के लिए इसका पूर्ण प्रचार प्रसार किया जाए। इसके साथ ही, कोल्ड चेन लाॅजिस्टिक्स की व्यवस्था और टीकाकरण स्थलों की निगरानी हेतु भी अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित कर ली जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि टीकाकरण स्थलों में इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों जहाँ नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने अथवा कम होने के कारण पंजीकरण एवं टीकाकरण आदि के मैसेज लाभार्थी तक पहुँचने में समस्या हो, उन स्थानों पर इलेक्शन की तर्ज पर बी.एल.ओ. आदि के द्वारा सभी आवश्यक सूचनायें लाभार्थी तक पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि टीकाकरण स्थलों को इस प्रकार से चुना जाए कि उनमें बिजली, पानी सहित वेटिंग रूम में टाॅयलेट आदि की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने टीकाकरण स्थलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ध्यान रखे जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जनपदों की पूर्ण व्यवस्था का दायित्व जिलाधिकारी एवं जिला चिकित्सा अधिकारियों को निभाना है। कोल्ड चेन लाॅजिस्टिक्स की व्यवस्था और टीकाकरण स्थलों के चिन्हीकरण में विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए। टीकाकरण में लगे एक-एक कार्मिक का प्रशिक्षण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में बताया गया कि वैक्सीनेशन हेतु प्रत्येक जनपद द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित कर ली गयी हैं। प्रत्येक जनपद में 10 बूथों में 8 जनवरी को ड्राई रन किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव श्री अमित नेगी, श्रीमती सौजन्या एवं डाॅ० पंकज पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!