Breaking News :
>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोविड की सम्भावित तीसरी लहर हेतु तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने ली बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने गुरुवार को सचिवालय में कोविड की सम्भावित तीसरी लहर हेतु तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड की अगली लहर हेतु सभी तैयारियाँ समय रहते पूर्ण कर ली जायें। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में कोविड केसों में कमी आने के बावजूद टेस्टिंग को किसी भी हाल में कम न किया जाए। उन्होंने 40 हजार टेस्ट प्रतिदिन का टारगेट पूरा किये जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कोविड की अगली लहर के लिए पूर्ण तैयारियाँ करते हुए क्लीनिकल प्रोटोकोल के अनुसार बाल चिकित्सकों एवं नर्सों का कोविड केयर के सम्बन्ध में प्रशिक्षण करा लिए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सम्भावनाओं के अनुरूप अगली लहर के लिए चिकित्सालयों में बच्चों के ऑक्सीजन मास्क एवं मेडिसिन आदि की समस्त व्यवस्थाओं की तैयारी हेतु 30 जून तक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता में काफी सुधार हुआ है, आने वाले समय में और अधिक ऑक्सीजन प्लान्ट्स राज्य में स्थापित हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मार्ग अवरूद्ध होने के कारण ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन में समस्या आ सकती है, इसलिए प्रत्येक जनपद में ऑक्सीजन की स्टोरेज एवं ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर पर अधिक फोकस किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में भी ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रहेगी।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार, सचिव श्री अमित नेगी, श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, डाॅ० पंकज कुमार पाण्डेय, श्रीमती सौजन्या एवं डीजी हेल्थ डाॅ० तृप्ति बहुगुणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!