Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

  • देवप्रयाग गंगोत्री और बदरीनाथ में सेप्टेज प्रबंधन के तहत हाउसहोल्ड कनेक्टिविटी के कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा : मुख्य सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, देहरादून। देवप्रयाग, गंगोत्री और बदरीनाथ में सेप्टेज प्रबंधन के तहत हाउसहोल्ड कनेक्टिविटी के कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस संबंध में शहरी विकास विभाग और पेयजल निगम को निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राज्य गंगा समिति की 11वीं बैठक हुई। इसमें समिति से जुड़े विभिन्न विभागों, एजेंसियों और जिलास्तरीय अधिकारियों से गंगा सुरक्षा और पुनर्जीवन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।

मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। विभागों को लगातार जिला गंगा समिति की बैठकें करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने फ्लड प्लेन जोन में अतिक्रमण हटाकर तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए। उन्हें नमामि गंगे अभियान के तहत चल रही परियोजनाओं के कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा गया। कार्यों को पूरा करते वक्त पेश आने वाली दिक्कत के बारे में राज्यस्तरीय समिति को बताने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि अर्थ गंगा परियोजना के तहत विभिन्न विभागों को गंगा के कायाकल्प के साथ गंगा बेसिन से लगे क्षेत्रों में रहने वाले व्यक्तियों के आर्थिक विकास का प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाए। मुख्य सचिव ने वेटलैंड कंजर्वेशन के कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बद्र्धन, सचिव एसए मुरूगेशन, अपर सचिव वी षणमुगम, परियोजना निदेशक नमामि गंगे उदयराज सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं जिलाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!