Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने तिब्बत सीमा के निकटवर्ती नेलांग और जादुंग गाँव का किया दौरा

मुख्य सचिव ने सुरक्षा बलों और सेना के जवानों से भेंट कर सीमाओं की सुरक्षा में उनके योगदान को अद्वितीय व अविस्मरणीय बताया

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023, हर्षिल/उत्तरकाशी। मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने उत्तरकाशी जिले के सीमांत क्षेेत्र के गाँवों तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और सेना के सीमावर्ती शिविरों का भ्रमण कर वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम और सीमान्त क्षेत्रों में सेना एवं सुरक्षा बलों की आवश्यकताओं की पड़ताल की। मुख्य सचिव ने इस मौके पर सुरक्षा बलों और सेना के जवानों से भेंट कर सीमाओं की सुरक्षा में उनके योगदान को अद्वितीय व अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि इस सीमांत क्षेत्र में सेना व सुरक्षा बलों की भूमि से संबंधित जरूरतों और अन्य अवस्थापना सबंधी सुविधाओं को जुटाने में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव संधु ने आज तिब्बत सीमा के निकटवर्ती नेलांग और जादुंग गाँव का दौरा कर इन गावों के पुनर्वास एवं पर्यटन विकास से संबंधित मुद्दों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों और अन्य हितधारकों से वार्ता की। उन्होंने इन गाँवों व इससे लगे क्षेत्रों दुमकू-चरोगाड का पर्यटन के नज़रिये से विकास करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पारिस्थितिक संतुलन एवं पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए पर्यटन विकास की व्यापक संभावना है। मुख्य सचिव ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज योजना के तहत इस क्षेत्र के विकास में मदद मिल सकेगी।

मुख्य सचिव ने नेलांग-जादुंग क्षेत्र में सेना एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल तथा अन्य संगठनों की भूमि से संबंधित आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए सेना व बल के अधिकारियों के साथ प्रशासन के द्वारा बैठक करने के निर्देश देते हुए कहा कि देश की रक्षा जरूरतों के लिए सेना व सुरक्षा बल हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। सेना व सुरक्षा बलों की आवश्यकता के बाद शेष उपलब्ध भूमि को स्थानीय ग्रामीणोंको आंवटित किए जाने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने जादुंग में हेलीपैड बनाए जाने की आवश्यकता बताते हुए इस संबंध में अधिकारियों को कार्यवाही करने को कहा।

मुख्य सचिव ने नेलांग, जादुंग, नागा आदि स्थानों पर अवस्थित शिविरों में सेना एवं आईटीबीपी के जवानों से भेंट कर उनका हालचाल जाना तथा देश की रक्षा में उनके योगदान की सराहना की। जवानों से बातचीत करते हुए मुख्य सचिव संधु ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में सड़क एवं अवस्थापना सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। संचार सुविधाओं में बढोतरी के लिए सीमावर्ती इलाकों में मोबाईल टावर लगाए जा रहे हैं और अब सेटेलाईट आधारित मोबाईल सेवा भी जल्द शुरू की जा रही है। उन्होंने सुरक्षा बलों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली।

इस दौरान मुख्य सचिव ने गरतांग गली के पुनरोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया और इस ट्रैक के प्रवेश द्वार तथा लंका क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं व पार्किंग स्थल निर्माण की परियोजना तैयार किए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने भारत माला परियोजना के प्रथम चरण के तहत इस क्षेत्र में मंडी तक सड़क निर्माण की परियोजना की प्रति की भी जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव संधु ने धराली में मत्स्य विभाग के सहयोग से स्थानीय युवक अनिल राणा द्वारा रेनबो एवं गोल्डन ट्राउट पालन की परियोजना का भी निरीक्षण कर इस परियोजना की सफलता की सराहना की और क्षेत्र में ऐसी अन्य इकाईया स्थापित किए जाने पर जोर दिया। हषिर्ल में भी मुख्य सचिव ने सेना के जवानों से भेंट कर उनका हालचाल पूछा और जवानों की हौसला बढ़ाया।

इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय, भारतीय सेना के मेजर नीतीश छिब्बर, आई.टी.बी.पी. के डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार एवं अवधेश नारायण, सीमा सड़क संगठन के मेजर बीनू वी.एस., पर्यटन अधिकारी जयपाल सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डॉ० सुबेग सिंह, सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *