Breaking News :
>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने की अमृत सरोवर योजना की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जून 2022, देहरादून (सू.वि.)। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में अमृत सरोवर योजना की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश में अधिक से अधिक सरोवर बनाए जाने पर बल दिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रदेश का 71 प्रतिशत हिस्सा वन क्षेत्र है, जल संरक्षण और संभरण के क्षेत्र में वन विभाग महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को नए तालाब बनाए जाने के साथ ही पहले से स्थित तालाबों का पुनरोद्धार किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, शहरी विकास विभाग एवं पेयजल निगम को भी अमृत सरोवर योजना के तहत अधिक से अधिक तालाबों के निर्माण हेतु तालाबों के चिन्हीकरण के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने इस अवसर पर वन विभाग को उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़कों के किनारे सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि पर्यटकों के बीच प्रदेश की अच्छी छवि जाए इसके लिए आवश्यक है कि सफाई व्यवस्था के लिए वर्ष भर लगातार सफाई अभियान चलाया जाए।

ज्ञानतव्य हो कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 24 अप्रैल 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान अमृत सरोवर योजना की औपचारिक घोषणा की थी। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले में 75 से अधिक तालाबों का निर्माण करवाया जाना है, जिससे भूजल की कमी को दूर किया जा सकेगा और जल का संरक्षण और संवर्धन हो सकेगा। योजना के तहत प्रदेश में अभी तक 1017 स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त वन विभाग और शहरी विकास विभाग द्वारा चिन्हित लगभग 300 से अधिक और स्थानों को शामिल किए जाने की संभावना है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्द्धन, सचिव श्री सचिन कुर्वे, श्री एच.सी. सेमवाल सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!