Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां>>अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर>>जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. सन्धु ने विकास भवन सभागार पिथौरागढ़ में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

May be an image of 16 people, people sitting and people standing

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2022, पिथौरागढ़ (सू.वि.)। जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण पर पहुँचे मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. सन्धु ने विकास भवन सभागार पिथौरागढ़ में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा जनपद के विकास कार्यों के बारे में मुख्य सचिव को अवगत कराया गया। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिला अस्पताल में टोकन आधारित क्यूएमएस सिस्टम प्रारंभ किया गया है, साथ ही जिला अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले मरीजों द्वारा जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी हेतु फीडबैक ऐप संचालित किया जा है, जिसके माध्यम से मरीजों का फीडबैक लिया जाएगा, जिससे मरीजों को होने वाली समस्याओं का समय रहते निस्तारण करने में सहायता मिलेगी।

मुख्य सचिव द्वारा निर्माणाधीन बेस अस्पताल को यथाशीघ्र तैयार कर संचालित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही आरटीपीसीआर लैब में उपकरणों के इंस्टॉलेशन व स्थापना हेतु डीपीआर के सापेक्ष धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। जल संकट से संबंधित समस्याओं के बारे अवगत कराते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पानी की समस्या वृहद स्तर पर है। पानी की समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में विभागीय टैंकर अथवा अन्य साधनों से जलापूर्ति की जा रही है।

बैठक में मुख्य सचिव द्वारा वर्तमान में राजस्व विभाग, पंचायती राज, सेवायोजन, शहरी विकास के 33 से अधिक कार्य “अपणी सरकार “पोर्टल के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा है, इस पोर्टल में ओर अधिक सुधार व बेहतर बनाने के लिए कहा ।

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों के संबंध में अवगत कराया कि जनपद अंतर्गत थरकोट झील, वाहन पार्किंग जेल निर्माण कार्य, वर्षा जल संचय हेतु मनरेगा के माध्यम से वन क्षेत्रों में गड्ढे निर्माण कार्य गया। सौंदर्य करण की दिशा में जनपद अंतर्गत घंटाघर का निर्माण, बिर्थीफाल मुनस्यारी में गिलास ब्रिज, झंडा पार्क व शहीद स्मारक पार्क, थरकोट झील आदि का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने कहा, हम सभी जनता के लिए हैं जनता के हित में हमें अधिक से अधिक कार्य करने होंगे। उन्होंने जनता से जुड़ी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत पोल्ट्री फार्म, गाय पालन, भैंस पालन, टेलरिंग, जनरल स्टोर, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, चक्की आदि विभिन्न क्षेत्रों में जनता को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जाए ताकि पलायन का रास्ता न अपनायें। जनता से जुड़ी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ तेजी से निस्तारित किया जाए। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!