Breaking News :
>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव डॉ०. एस.एस. संधु ने मसूरी और देहरादून की सड़कों की दुर्गति पर जतायी नाराजगी

2 दिन में (शुक्रवार तक) देहरादून और मसूरी की प्रत्येक सड़क का डेटवाइज कंप्लीशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ०. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में मसूरी और देहरादून की सड़कों की स्थिति के सुधारीकरण और गड्ढा मुक्त करने के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली।

मुख्य सचिव ने सड़कों की दुर्गति पर नाराजगी जताते हुए सभी विभागों को 2 दिन में (शुक्रवार तक) देहरादून और मसूरी की प्रत्येक सड़क का डेटवाइज कंप्लीशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए एडवर्स एंट्री भी दिए जाने की बात भी कही।

मुख्य सचिव ने मसूरी में सड़कों के साथ बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन में भविष्य में दिए जाने कनेक्शनों के लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए जिससे दोबारा सड़कें न खोदनी पड़ें। उन्होंने मसूरी मालरोड के सौंदर्यीकरण के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाएं।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान निकाल कर कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सभी कार्यों की प्रत्येक सप्ताह मीटिंग लेंगे। लापरवाही बरते जाने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी, साथ ही ऐडवर्स एंट्री दी जाएगी।

इस अवसर पर सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी देहरादून सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती सोनिका एवं मुख्य नगर अधिकारी मनुज गोयल सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!