Breaking News :
>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
उत्तराखण्डधार्मिकरुद्रप्रयाग

मुख्य सचिव डाॅ० एस.एस. संधु ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्य सचिव ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली, प्रगति एवं समृद्धि की कामना की

केदारनाथ धाम में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को त्वरित गति एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 20 मई 2023, रुद्रप्रयाग। एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुँचे मुख्य सचिव डाॅ० एस.एस. संधु ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर, किए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए, मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को त्वरित गति एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण सामग्री की भी उपलब्धता निरंतर बनी रहे ताकि निर्माण कार्यों में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोनिवि को यह भी निर्देश दिए हैं कि चिनूक हैलीकाॅप्टर के माध्यम से जो भी आवश्यक निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई जानी है उसे प्राथमिकता से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए श्रमिकों की संख्या को बढ़ाने के भी निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को दिए।

केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के लिए बनाए जा रहे आवासों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी निर्माणाधीन आवास हैं उनका कार्य शीघ्रता-शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें इसके लिए उन्होंने मंदिर परिसर के समीप जो भी तीर्थ पुरोहितों के आवास निर्माणाधीन हैं तथा मंदिर में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के कारण कार्य करने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है तो इसके लिए उन्होंने यात्रा मार्ग को डायवर्ट करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के जल्दी से जल्दी पूर्ण किया जा सके।

मुख्य सचिव ने इस अवसर पर श्रमिकों से भी बातचीत की तथा उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में श्रमिक विषम कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं तथा श्रमिकों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो तथा उनके रहने, खाने व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्य सचिव को केदारनाथ धाम में चले रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से यथा शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करवाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली, प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ० विशाखा अशोक भदाणे, अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेश शर्मा, मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिरुद्ध काला एवं संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!