Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री योगी ने माहौल बिगाड़कर दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2022, शनिवार, लखनऊ। धार्मिक या फिर अन्य किसी भी आयोजन के दौरान प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर योगी आदित्यनाथ सरकार की सख्ती जारी है। जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को माहौल बिगाड़कर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद अब तक 227 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश में हिंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।

शुक्रवार को प्रदेश में प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और अंबेडकरनगर में बवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से अब तक 227 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज से 68, हाथरस से 50, सहारनपुर से 48, मुरादाबाद से 25, फिरोजाबाद से आठ, तथा अम्बेडकरनगर से 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निलंबित की गईं प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी पर कल जुमा की नमाज के बाद प्रदेश के कई शहरों में विरोध के बाद अभी तक कुल 227 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य की भी धरपकड़ जारी है।

प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा और आगजनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि समाज के अराजक तत्वों और हिंसा एवं आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने शुक्रवार से ही प्रयागराज के साथ अन्य जिलों में धरपकड़ तेज कर दी थी, आज गति को और बढ़ा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रशासन की सक्रियता और बढ़ गई व जगह-जगह पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जिलों में पुलिस ने पथराव, आगजनी तथा बवाल के मामलों में सीसीटीवी की फुटेज निकालकर लोगों की पहचान प्रारंभ की और अब तक 227 लोगों की पहचान करने के बाद गिरफ्तार किया है। प्रदेश भर में पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

इन समस्त जनपदों में अब भी पीएसी, पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें मौके पर तैनात हैं। किसी भी तरह के धार्मिक उन्माद को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया है और धर्मगुरुओं से भी लगातार बातचीत चल रही है। उपद्रव वाले जिलों में जिला के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार शासन के निर्देश पर अमल कर रहे हैं।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!