Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद अब नाइट कर्फ्यू में ढील

  • अब दुकानें रात 11 बजे तक खुल सकेंगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर, 2021, मंगलवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण पर राज्य में प्रभावी नियंत्रण के बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के लोगों का जीवन भी सामान्य करने की ओर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-09 के साथ कोविड प्रबंधन पर समीक्षा बैठक के बाद नाइट कर्फ्यू में और ढील देने का निर्देश दे दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश के बाद अब नाइट कर्फ्यू में ढील दी गई। अब दुकानें रात 11 बजे तक खुल सकेंगी। नाइट कर्फ्यू अब रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।

प्रदेश में कोविड की काफी नियंत्रित स्थिति को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से प्रात: छह बजे तक प्रभावी होगा। इस दौरान सभी को 11 बजे तक दुकानें तथा बाजार बंद करने होंगे। कोई भी सड़क पर अनावश्यक घूमता मिला तो उसके खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई का भी निर्देश है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा। सभी जगह पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश के बाद प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने पत्र भी जारी कर दिया है।  प्रदेश में पहले नाइट कर्फ्यू रात दस बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक सख्ती से प्रभावी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!